• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

29 मार्च से भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी, मुंबई-हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू

29 मार्च से समर शेड्यूल लागू होने पर भोपाल से उड़ानों की संख्या बढ़ेगी। मुंबई और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त फ्लाइट शुरू होंगी और कुल 40 उड़ानों का संचाल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 11:05:52 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 11:05:52 AM (IST)
29 मार्च से भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी, मुंबई-हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू
29 मार्च से लागू होने जा रहा समर सीजन शेड्यूल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 29 मार्च से एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू।
  2. मुंबई-हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ान शुरू होगी।
  3. कुल उड़ानों की संख्या बढ़कर 40 होगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। 29 मार्च से लागू होने जा रहे समर सीजन शेड्यूल के साथ भोपाल की हवाई कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी होने जा रही है। नए शेड्यूल के तहत मुंबई और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिल सकेंगे।

नई व्यवस्था लागू होने के साथ भोपाल से कुल 40 उड़ानों (20 जोड़ी) का संचालन होने लगेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी का मानना है कि समर सीजन में उड़ानों की संख्या बढ़ने से राजधानी से देश के प्रमुख शहरों के बीच संपर्क और बेहतर होगा।


मुंबई और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ान

नए शेड्यूल के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस मुंबई और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ान शुरू करेगी। इसके बाद इन दोनों शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। अभी तक भोपाल से मुख्य रूप से इंडिगो और एयर इंडिया ही उड़ान सेवाएं संचालित कर रही हैं, लेकिन आने वाले समय में अन्य एयरलाइंस के भी जुड़ने की संभावना जताई जा रही है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगा बेस स्टेशन

समर सीजन के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल में अपना बेस स्टेशन भी शुरू करने जा रही है। कंपनी बेंगलुरु के लिए उड़ान सेवा संचालित करते हुए यहां से अपनी गतिविधियां शुरू करेगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर कार्यालय और बुकिंग सेंटर के लिए जगह भी किराये पर ली जा चुकी है। माना जा रहा है कि भविष्य में यह एयरलाइन उन रूटों पर भी उड़ानें शुरू कर सकती है जिनकी मांग लंबे समय से बनी हुई है।

इन शहरों के लिए रहेंगी उड़ान सेवाएं

नए शेड्यूल के अनुसार भोपाल से दिल्ली, मुंबई, नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और रायपुर के लिए उड़ान सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इन उड़ानों का संचालन इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा किया जाएगा। इससे यात्रियों को देश के कई बड़े शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा उड़ानें

समर सीजन में दिल्ली के लिए सबसे अधिक सात दैनिक उड़ानों का संचालन होगा। इससे यात्रियों को दिन के अलग-अलग समय पर दिल्ली जाने का विकल्प मिलेगा। साथ ही दिल्ली से अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ना भी आसान होगा। वहीं मुंबई के लिए चार, बेंगलुरु के लिए तीन और हैदराबाद के लिए दो उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। पुणे, अहमदाबाद और रायपुर के लिए भी नियमित सेवाएं जारी रहेंगी।

कुछ शहरों के लिए अभी करना होगा इंतजार

  • हालांकि उड़ानों की संख्या बढ़ने के बावजूद सूरत, शिर्डी, देहरादून, कोलकाता, जयपुर, अमृतसर और लखनऊ जैसे शहरों के लिए इस बार भी सीधी उड़ान सेवा शुरू नहीं हो पाएगी। यात्रियों को इन शहरों के लिए फिलहाल अन्य बड़े शहरों के माध्यम से ही यात्रा करनी होगी।
  • एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार समर शेड्यूल अक्टूबर तक लागू रहेगा। इस दौरान एयर कनेक्टिविटी में और विस्तार होने की संभावना है तथा नए एयरलाइंस ऑपरेटर भी भोपाल से सेवाएं शुरू कर सकते हैं।