• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना 1.60 करोड़ का अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त

भोपाल में प्रशासन ने नीलबड़ की सरकारी जमीन पर बने 1.60 करोड़ रुपये के अवैध कॉम्प्लेक्स और मुंडला की अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।

By anuj mainaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 09:22:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 07:24:52 AM (IST)
भोपाल में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना 1.60 करोड़ का अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त
भोपाल में अतिक्रमणकारियों पर बड़ा एक्शन। (नईदुनिया)

HighLights

  1. नीलबड़ में 20 अवैध दुकानों का कॉम्प्लेक्स ध्वस्त किया गया।
  2. सरकारी जमीन से करीब 1.60 करोड़ का अतिक्रमण हटाया गया।
  3. मुंडला की अवैध कॉलोनी पर भी बुलडोजर कार्रवाई हुई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कालोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को दो बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने नीलबड़ में सरकारी जमीन पर बने करीब 1.60 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध व्यावसायिक काम्पलेक्स को ध्वस्त किया गया, जबकि मुंडला में बिना अनुमति विकसित की जा रही कालोनी की सड़क, बाउंड्रीवाल और मुख्य गेट तोड़ दिए गए।

ये है पूरा मामला

  • प्रशासन के अनुसार, विजेंद्र सिंह ठाकुर और कृष्णकांत शुक्ला द्वारा वीएंडके एसोसिएट्स के माध्यम से मरघट की करीब 0.081 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से व्यावसायिक काम्पलेक्स का निर्माण कराया गया था। यहां कुल 20 दुकानें बनाई गई थीं। प्रत्येक दुकान का बाजार मूल्य करीब आठ लाख रुपये आंका गया है, जिससे पूरे निर्माण की कीमत लगभग 1.60 करोड़ रुपये थी।

  • जेसीबी की मदद से सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने शुक्रवार को बेदखली की कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से पूरे निर्माण को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई पूर्व में पारित बेदखली आदेश के पालन में की गई। इसके लिए राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों की टीम गठित कर कार्रवाई कराई गई।
  • मुंडला में अवैध कालोनी पर भी की कार्रवाई

    • इसके अलावा ग्राम मुंडला में विकसित की जा रही एक अवैध कालोनी पर भी बुलडोजर चलाया गया। यहां बिना वैधानिक अनुमति सड़क, बाउंड्रीवाल और प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया था, जिसे प्रशासन ने तोड़ दिया।
    • यह कालोनी मुकेश पाटीदार, कमला देवी, रेखा सचदेवा, सुप्रीत कौर, अर्पिता सचदेवा, अनिल पाटीदार और विजय पाटीदार सहित अन्य के स्वामित्व वाली भूमि पर विकसित की जा रही थी।
    • एसडीएम विनोद सोनकिया ने कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कसलोनियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    ये खबर भी पढ़ें- श्योपुर में कूनो से निकला चीता, चर रहे भैंस के पाड़े को बनाया शिकार; Video देख सहमे ग्रामीण