• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्त बनाते रहे वीडियो, भोपाल के कलियासोत डैम में आंखों के सामने डूबा केमिकल साइंटिस्ट

Kaliasot Dam Bhopal: भोपाल के कलियासोत डैम पर एक दुखद घटना में 32 वर्षीय केमिकल साइंटिस्ट वैंकटेश विशाल नायडू की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 09 Jul 2025 10:16:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 09 Jul 2025 10:22:18 AM (IST)
दोस्त बनाते रहे वीडियो, भोपाल के कलियासोत डैम में आंखों के सामने डूबा केमिकल साइंटिस्ट
वीडियो में कैद हुआ, किस तरह डूब गया वैंकटेश विशाल नायडू।

HighLights

  1. दोस्त डैम के पानी में नहाते समय हंसी-मजाक कर एक वीडियो बना रहे थे।
  2. इसी दौरान वैंकटेश डूबने लगा, दोस्त उसे बचाते तब तक वह नीचे चला गया।
  3. कोरोना के बाद फ्रांस से आकर वो भोपाल में ही वर्क फ्रॉम होम कर रहा था।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलियासोत डैम के 13 नंबर गेट पर मंगलवार सुबह सवा नौ बजे के करीब 32 वर्षीय केमिकल साइंटिस्ट वैंकटेश विशाल नायडू की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों के साथ सुबह-सुबह घूमने के लिए पहुंचा था।

घटना के समय चारों दोस्त डैम के पानी में नहाते समय हंसी-मजाक कर एक वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान वैंकटेश पानी में तैरते-तैरते किनारे पर आकर डूब गया। पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।


पांच साल तक फ्रांस में ही काम किया

रातीबड़ थाने के एसआइ ओपी रघुवंशी ने बताया कि प्रीमियर आर्चेट पीपुल्स माल के पीछे रहने वाला वैंकटेश विशाल नायडू फ्रांस की एक मल्टीनेशनल कंपनी में केमिकल साइंटिस्ट था और डाटा कलेक्शन पर काम करता था। पांच साल पहले तक वह फ्रांस में ही काम करता था।

naidunia_image

कोरोना संक्रमण के समय वह भारत अपने मां और पिता के पास आकर रहने लगा था, तब से उसका वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। वह अपने मां और पिता का इकलौता बेटा था। वैंकटेश के पिता भूगर्व विभाग में भू-वैज्ञानिक रह चुके हैं। युवक की एक बहन है, जो शादी के बाद से दुबई में अपने परिवार के साथ रहती है।

अच्छा तैराक था वैंकटेश

पुलिस ने बताया कि वैंकटेश विशाल नायडू अपने दोस्त निशांत शर्मा, ऋत्विक शर्मा, मोहम्मद कासिम उर्फ अहमद के साथ कलियासोत डैम पर घूमने के लिए आया था। जहां थोड़ी देर घूमने के बाद दोस्त कलियासोत डैम के 13 नंबर गेट के पास पानी में नहाने उतर गए। नहाने के दौरान वैंकटेश किनारे पर खड़ा था, तभी एक दोस्त वीडियो बनाने लगा। उसी दौरान वैंकटेश तैरने लगा, दोस्तों का कहना है कि उसे तैरना अच्छी तरह से आता था।

थम गई सांसें

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डैम के पानी में किनारे से करीब दस फीट दूर तैरने के बाद वैंकटेश वापस किनारे पर आ गया था, जहां उसका एक दोस्त खड़ा था। उसने सहारा देकर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अचानक से पानी में नीचे चला गया। दोस्तों ने मदद के लिए आसपास आवाज लगाई। पुलिस ने सूचना मिलते ही गोताखोरों को बुलाया। जब तक वैंकटेश को पानी से निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 36 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, पचमढ़ी में जमकर बरसे बादल

अक्सर आते थे डैम पर

वैंकटेश और उसके दोस्त अक्सर डैम पर घूमने आते थे। आसपास के लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते थे। लोगों ने बताया कि ये लोग काफी समय डैम पर बिताते थे।