Corona Vaccination : सतर्कता डोज टीकाकरण महाअभियान आज, 15 लाख डोज लगाने का लक्ष्य
Corona Vaccination : प्रदेश में करीब चार करोड़ 85 हजार लोगों को सतर्कता डोज अभी लगाई जानी है।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Wed, 03 Aug 2022 06:15:00 AM (IST)
Updated Date: Wed, 03 Aug 2022 08:06:22 AM (IST)

Corona Vaccination : भोपाल ( नवदुनिया प्रतिनिधि )। प्रदेश भर मेें कोरोनारोधी टीका की सतर्कता डोज लगाने का दूसरा महाअभियान बुधवार को होगा। पूरे प्रदेश में 15 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 27 जुलाई को हुए पहले महाअभियान में 12 लाख लोगों ने सतर्कता डोज लगवाई थी। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि नवनिर्वाचित सरपंच भी अपनी ग्राम पंचायत में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब चार करोड़ 85 हजार लोगों को सतर्कता डोज अभी लगाई जानी है। इन सभी को 30 सितंबर तक टीका लगाने का लक्ष्य है। अभी तक 53 लाख लोगों को ही सतर्कता डोज लगी है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी और 18 साल से ऊपर के लोग शामिल हैं।
5432 सैंपलों की जांच में कोरोना के 164 मरीज मिले
प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 5432 सैंपलों की जांच में 164 मरीज मिले हैं। इनमें भोपाल में 139 सैंपल की जांच में 28 मरीज मिले हैंं। करीब 10 दिन से रोज 200 से ज्यादा मरीज मिल रहे थ्ो, लेकिन दो दिन से मरीजों की संख्या इससे नीचे है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 164 नए मरीजों में सिर्फ 93 ही ऐसे हैं जिन्हेें टीका दोनों डोज लगी थीं।
प्रधानमंत्री के दस्तखत के वाले प्रमाण पत्र से कर्मचारी गदगद
प्रदेश भर में कोरोनारोधी टीकाकरण कार्य में लगे 63 हजार कर्मचारियों को प्रधानमंत्री ने डिजिटल प्रशस्ति पत्र दिया है। इसके लिए भारत सरकार की तरफ से एक लिंक दिया गया है। इस पर क्लिक करते ही संबंधित कर्मचारी के नाम का प्रशस्ति पत्र आ जाता है।