• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Crime News: 12वीं के छात्र का पैंट उतारकर दनादन बरसाए डंडे, मुंह में ठूंसा कपड़ा, दर्ज की पुलिस ने एफआइआर

Bhopal Crime News: घटना के दो माह बाद मारपीट का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पीडि़त छात्र की तलाश कर आरोपिताें के खि...और पढ़ें

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Fri, 04 Nov 2022 11:15:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Nov 2022 11:15:50 PM (IST)
Bhopal Crime News: 12वीं के छात्र का पैंट उतारकर दनादन बरसाए डंडे, मुंह में ठूंसा कपड़ा, दर्ज की पुलिस ने एफआइआर

Bhopal Crime News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोलार इलाके में एक 12 वीं के छात्र का पैंट उतारकर चार लड़कों ने तार और डंडे से बेरहमी से पीटा। छात्र चीख-पुकार न कर सके, इसलिए आरोपितों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। छात्र के साथ मारपीट की यह घटना दो माह पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने पीडि़त छात्र की तलाश कर आरोपिताें के खिलाफ एफआइआर दर्ज की। पुलिस का कहना है कि बच्चों की लड़ाई में वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गिरफ्तारी के बाद झगड़े की असल वजह सामने आएगी।

कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मुताबिक 16 वर्षीय नाबालिग बैरागढ़ चीचली में रहता है और बारहवीं का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त की सुबह सवा आठ बजे वह स्कूल में था। उसने देखा कि स्कूल के बाहर तीन लड़के आपस में झगड़ रहे हैैं। उनमें से दो लड़के शुभम और अभिषेक मेरे साथ स्कूल में पढ़ते थे। तीसरे को मैैं जानता नहीं था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद मैं बाहर निकला तो तीसरे लड़के के साथ कुछ और लड़के खड़े थे। उन लोगों ने मुझसे शुभम का पता पूछा तो मैैंने मना किया तो उन्होंने मेरी बाइक उठा ली और बाइक लेकर चले गए। कुछ देर बाद मुझे काल कर कहा कि तुम्हारी बाइक फाइन एवेन्यू के सामने है। आकर ले जाओ। मैंने वहां आने से मना किया तो दोपहर करीब ढाई बजे वे लड़के मेरी बाइक लेकर आए और बोले कि हमारे साथ चलो। वे मुझे ओम नगर ग्राउंड ले गए। जहां उन्होंने मुझसे कहा कि अमित शुक्ला को फोन लगाओ। मैने अमित को फोन लगाया तो उसने कहा कि मैैं भोपाल से बाहर हूं।


छात्र ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उन लड़कों ने मुझे तार और डंडे से बेरहमी से पीटा। उन्होंने मेरा पेंट उतार दिया और कूल्हे पर बार-बार डंडे व तार से मारा। मैैं माफी मांगता रहा, लेकिन वे मारते रहे। इस दौरान मेरी चीख बाहर न निकले, इसलिए मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद मुझे धमकी दी कि यदि पुलिस या परिवार वालों से यह बताया तो तुझे जान से मार देंगे। उनमें से एक पास छुरी भी थी। छात्र ने पुलिस को चार नाम रिचर्ड, लक्की मालवीय, संदीप व हर्षित बताए हैैं।