Bhopal Crime News :भोपाल। पश्चिम - मध्य रेलवे भोपाल रेल मंडल के एडीआरएम गौरव सिंह के खिलाफ
गोविंदपुरा पुलिस ने असल कायमी की है। एक दिन पहले होशंगाबाद पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज की थी। घटना स्थल गोविंदपुरा इलाके रेलवे कालोनी का होने के कारण इस प्रकरण की केस डायरी होशंगाबाद से भोपाल के गोविंदपुरा थाना पुलिस के पास भेजी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। एडीआरएम पर अपनी महिला सहकर्मी से ज्यादती करने का आरोप है। गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक पिपरिया होशंगाबाद में महिला ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसे बचाया और वन
स्टाप सेंटर भेज दिया। यहां महिला ने अपनी आपबीती बताई और इसके बाद महिला थाना ने जीरो पर ज्यादती का केस दर्ज कर मामले में केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में कायमी के बाद होशंगाबाद की महिला थाना पुलिस ने घटनास्थल भोपाल का होने के कारण इस मामले की केस डायरी को भोपाल भेज दिया था। उसके बाद गोविंदपुरा पुलिस ने इस मामले में असली कायमी कर ली है। अब इस मामले में जल्द से जल्द आरोपित गौरव सिंह की गिरफ्तारी की जाएगी।
मार्च 2021 से ज्यादती कर रहा था
महिला के पिता रेलवे में कर्मचारी थे। उनकी मृत्यु के बाद महिला की अनुकंपा नौकरी लगवाने में आरोपित एडीआरएम ने काफी मदद की थी। इसी दौरान आरोपित की महिला पर बुरी नजर थी। उसके बाद से वह महिला को उसकी ससुराल हरदा से भोपाल बुला रहा था। इसी दौरान आरोपित ने महिला का अचानक से भोपाल
तबादला कराया और रेलवे कालोनी में उसके मकान भी आवंटित करा दिया था। जहां आरोपित ने मार्च 2021 से उसके साथ ज्यादती कर रहा था।अब गोविंदपुरा पुलिस किसी भी समय इस मामले में गिरफ्तार कर सकती है।