• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Crime News: माता-पिता पर प्रेतात्‍मा के साये का भय दिखाकर ढोंगी तांत्रिक ने की दसवीं की छात्रा से ज्यादती

फेरी लगाकर फल बेचता है जहांगीराबाद निवासी आरोपित। नाबालिग का छह माह से कर रहा था शारीरिक शोषण। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 03 Apr 2022 01:42:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 Apr 2022 01:42:19 PM (IST)
Bhopal Crime News: माता-पिता पर प्रेतात्‍मा के साये का भय दिखाकर ढोंगी तांत्रिक ने की दसवीं की छात्रा से ज्यादती

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। अरेरा कॉलोनी में 14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने उसे परिवार पर बुरी आत्‍मा का साया होने का भय दिखाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया था। वह छह माह तक नाबालिग का शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ दुष्‍कर्म, पोक्‍सो एक्‍ट समेत अन्‍य धाराएं लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित फेरी लगाकर फल बेचने का काम करता है।

हबीबगंज थाने की महिला एसआइ सुनीता भालेराव के मुताबिक 14 वर्षीय छात्रा अपने परिवार के साथ रहती है। उसके पिता इलेक्‍ट्रानिक्‍स आइटम का कारोबार करते थे, जबकि मां भी एक प्रतिष्‍ठित स्‍कूल में शिक्षक रह चुकी है। लाकडाउन में कारोबार ठप हुआ तो परिवार दुखी रहने लगा। जहांगीराबाद निवासी 30 वर्षीय निहाल बेग फेरी लगाकर फल बेचता है। वह अरेरा कालोनी में फल बेचने जाया करता था। वह सालों से पीड़ित परिवार के फल देता आ रहा था। सितंबर 2021 में उसने पीड़ित व्‍यापारी से कहा कि उनके परिवार पर बुरी आत्मा का साया है। उससे मुक्‍ति पाने के लिए तांत्रिक क्रिया करानी होगी। आरोपित ने व्‍यापारी परिवार से कहा कि तीन माह सभी सदस्‍य अलग-अलग कमरे में प्रार्थना कराएं। परिवार इसके लिए तैयार हो गया। इसके बाद आरोपित ने एक दिन व्‍यापारी की 14 साल की बेटी को कमरे में प्रार्थना करते समय डराया कि प्रेतात्‍मा की वजह से उसके माता-पिता के साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है1 इससे बचने के लिए उसे तीन माह तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। इस तरह वह एक सप्ताह में दो बार जाकर पूरे परिवार को कमरे में पूजा करता और नाबालिग से ज्‍यादती करता । जब तीन माह पूरे हो गए तो आरोपित ने पीड़िता से कहा कि उसके पिता द्वारा शराब पीने की वजह से दुआ का असर कम हो गया है। सब मेहनत बेकार हो गई, दोबारा से पूजा करानी होगी। इस तरह से आरोपित ने फिर तीन माह उससे संबंध बनाए। बाद में आरोपित ने उससे कहा कि आत्मा का असर उसने अपने पैरों में ले लिया है, लेकिन उसने अगर संबंध बनाने की बात किसी को बताई तो उसके मां और पिता की मौत हो जाएगी। इस पर नाबालिग को शंका हुई तो उसने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बता दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित निहाल बेग को गिरफ्तार कर लिया है।