• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Crime News: मंत्रालय के पास हाई सिक्युरिटी वाले विंध्याचल भवन में फिर चोरी की वारदात

अज्ञात बदमाश इमारत में लगे एसी के एल्‍युमिनियम पाइप काटकर ले गए। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 04 Jun 2023 11:06:50 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jun 2023 11:36:01 AM (IST)
Bhopal Crime News: मंत्रालय के पास हाई सिक्युरिटी वाले विंध्याचल भवन में फिर चोरी की वारदात

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी के अति सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्‍थित विंध्याचल भवन में एक माह में दूसरी बार चोरी की वारदात सामने आई है। इस बार भी बदमाश इस भवन के एक शासकीय कार्यालय के एसी के एल्युमिनियम के तार चुराकर ले गए। उसकी कीमत करीब पचास हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी विंध्याचल भवन की ओर से अरेरा हिल्स थाना पुलिस को दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

अरेरा हिल्स थाने के एसआइ संजीव धाकड़ के मुताबिक विंध्याचल भवन में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा हैं। इसलिए बाहर मजदूरों का आना-जाना बना रहता है। इस दौरान विंध्याचल भवन के विभागों में लगे एसी के वायर चोरी की घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो किसी ने एल्युमिनियम के तार को काटा है। इसकी कीमत करीब पचास हजार के करीब होगी। इस पर शिकायत के बाद एफआइआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुराने चोरों से भी पूछताछ की जा रही है।


बेहद सुरक्षित माना है क्षेत्र

विंध्याचल भवन में चोरी की लगातार घटना के बाद यहां की सुरक्षा को लेकर सवाल लगातार खड़े हो रहे हैं। विंध्याचल भवन के पास एक तरफ मंत्रालय है और दूसरी तरफ सतपुड़ा भवन। लगातार चोरी की वारदात से एक बात साबित हो रही है कि बेहद सुरक्षित क्षेत्र माना जाने वाला यह इलाका भी अब बदमाशों से सुरक्षित नहीं है। यहां के लोग पहले वाहन चोरी से ही परेशान थे और अब भवन के अंदर घुसकर एसी के कीमती वायर काटे जाने की घटना ने यहां के सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है।