• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Crime News: यूपी,उतराखंड के सटोरिए लगवा रहे थे आइपीएल के मैच पर दाव, एक करोड़ से ज्यादा का हिसाब किताब मिला

आरोप‍ितो के पास से 25 मोबाइल फोन, एक टेबलेट, चार लैपटाप, एक टीवी , तीन डायरियां , एक कार और करीब एक करोड़ रुपये ज्यादा की राशि का सट्टे का हिसाब - कित...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 27 May 2024 09:00:04 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 May 2024 02:11:55 PM (IST)
Bhopal Crime News: यूपी,उतराखंड के सटोरिए लगवा रहे थे आइपीएल के मैच पर दाव, एक करोड़ से ज्यादा का हिसाब किताब मिला

HighLights

  1. देर रात तक जानकारी देने से बचती रही पुलिस
  2. दस आरोपितों में एक भी भोपाल का नहीं
  3. बाहरी सटोरियों का अड्डा बना भोपाल ,जब से आइपीएल शुरू हुआ , तब से ही थे

नवदुनिया प्रतिनिधि , भोपाल। शाहपुरा , अशोकागार्डन और हबीबगंज थाना पुलिस ने मिलकर शनिवार देर रात आइबीडी किंग्स पार्क में एक मकान में छापा मारा, जहां से पुलिस ने दस लाेगों को आइपीएल के फाइनल मैच पर क्री-प्लस साईड पर आनलाइन सट्टा खेलते पकड़ा, इन लोगों के पास से 25 मोबाइल फोन, एक टेबलेट, चार लैपटाप, एक टीवी , तीन डायरियां , एक कार और करीब एक करोड़ रुपये ज्यादा की राशि का सट्टे का हिसाब - किताब जब्त किया गया है। आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की जा रही है।

खास बात यह है कि भोपाल के बाहरी सटोरियों ने अब भोपाल को अपना अड्डा बना लिया है। इससे पहले भी कोलार पुलिस ने बाहरी सटोरियों को गिरफ्तार किया गया था।यह सभी मुंबई, दिल्ली , लखनऊ, देहरादून समेत मप्र के अलग - अलग शहरों से सट्टे की बुकिंग ले रहे थे। पुलिस के मुताबिक एसीपी हबीबगंज मंयूर खंडेलवाल को सूचना मिली थी कि आइबीडी किंग्स पार्क आकृति ईको सिटी में बड़े स्तर पर आइपीएल पर सट्टा खिलाया जा रहा है। इस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो राय कालोनी ग्वालियरा निवासी हाल आइबीडी किंग्स पार्क कालोनी आकृति ईको सिटी में रहने वाले 28 वर्षीय दीपक राय , ग्राम तराई पिपराई अशोकनगर निवासी, 25 वर्षीय अमित राय, ग्राम जगतनगर तहसील मोहन गढ़ जिला टीकमगढ़, 25 वर्षीय सौरभ राय ,ग्राम रानीपुरा नौगांव जिला छतरपुर निवासी, 27 वर्षीय जय प्रकाश अनुरागी ,ग्राम रानीपुर तहसील मऊरानी पुर जिला झांसी यूपी, 27 वर्षीय चंद्रप्रताप आर्य उर्फ रोहित, नई बस्ती झांसी यूपी, 28 वर्षीय विशाल कुमार, ममता कालोनी खटीमा ऊधम सिंह नगर उतराखंड निवासी, 24 वर्षीय उदित कुमार, ममता कालोनी खटीमा ऊधम सिंह नगर उतराखंड़, निवासी 27 वर्षीय आशीष कुमार, प्रेम नगर झांसी यूपी निवासी, 42 वर्षीय दिलीप राय और ग्राम पाठई थाना आरोन जिला ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपितों के पास मोबाइल, लेपटाप बरामद किया गया है।


तीन माह से किराये पर लिया था मकान

आरोपिताें में दीपक राय ने यह मकान किराये पर लिया गया था।आइपीएल टूर्नामेंट की शुरूआत से से बाहरी लोगों को आना शुरू हुआ, यह सट्टोरिए लगातार आ रहे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूरा आइपीएल का पूरा टूर्नामेंट के समय यह लोग यहां रहे हैं, इस दौरान उन्होंने जमकर सट्टा खिलवाया गया है, इस दौरान स्थानीय पुलिस को इसकी खबर तक नहीं लगी है। टूर्नामेंट के आखिरी दिन पुलिस ने पकड़कर अब वाहवाही लूट ली है। --