• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Crime News: पत्नी और दो साल के बच्चे का गला रेतकर एसआइ ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

मिसरोद में रेलवे ट्रैक पर मिला सब इंस्‍पेक्‍टर सुरेश खागुड़ा का शव। पत्‍नी और दो वर्षीय बेटे के शव राजवैद कालोनी स्‍थित घर में मिले।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 11 Mar 2023 02:08:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Mar 2023 08:28:38 PM (IST)
Bhopal Crime News: पत्नी और दो साल के बच्चे का गला रेतकर एसआइ ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में पदस्थ उपनिरीक्षक का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार रात मिसरोद रेलवे स्टेशन के पास पटरी से बरामद हुआ। घटना स्थल के पास मिली बाइक से शव की पहचान हुई। पुलिस जब उपनिरीक्षक के घर पहुंची तो अंदर उसकी पत्नी और दो साल के बच्चे के खून से लथपथ शव पड़े थे। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। मौके से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया बका (मांस काटने का चाकू) भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि उपनिरीक्षक ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है।

क्षत-विक्षत अवस्‍था में मिला उपनिरीक्षक का शव

पुलिस के मुताबिक रानी कमलापति स्टेशन के थाने पर रात 11:45 बजे मिसरोद रेलवे स्टेशन के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। इस वजह से उसकी पहचान करना मुश्किल था। छानबीन के दौरान घटना स्थल के पास पुलिस के सरकारी नंबर वाली एक बाइक खड़ी थी। उसके नंबर के आधार पर शनिवार सुबह पता चला कि यह बाइक विशेष शाखा के उपनिरीक्षक सुरेश खांगुड़ा की है।


पत्‍नी का घर के सामने ही मायका, उन्‍हें भी भनक नहीं

इस आधार पर पुलिस कोलार रोड स्थित राजवेद कालोनी में उपनिरीक्षक के घर पहुंची। मकान का दरवाजा बंद था, लेकिन अंदर से टीवी चलने की आवाज आ रही थी। पुलिस किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो अंदर का नजारा खौफनाक था। घर के एक कमरे में सुरेश की पत्नी 28 वर्षीय कृष्णा और लगभग दो साल के बेटे इवान का शव पड़ा हुआ था। 17 मार्च को इवान दो वर्ष का होने वाला था। कृष्णा का मायका घटनास्थल के सामने ही है, लेकिन किसी को भी इस जघन्य मामले की भनक तक नहीं मिल सकी।

2017 में किया था प्रेम विवाह

सुरेश मूलत: आगर मालवा के रहने वाले थे। उन्‍होंने वर्ष 2017 में कृष्णा से प्रेम विवाह किया था। कृष्णा मूलत: राजगढ़ जिले की रहने वाली थी। उसके पिता नाबार्ड से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता ने राजवेद कालोनी में भी मकान बना लिया है। उनके घर के सामने सुरेश अपनी पत्नी बच्चे के साथ किराए के मकान में रह रहा था। मृतक कृष्णा चार बहनों में सबसे छोटी थी।

साला बोला, व्‍यवहारकुशल थे जीजा

कृष्णा के भाई हरीश वर्मा का कहना है उसके जीजा का व्यवहार काफी अच्छा था। परिवार खुशहाली से रह रहा था। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे उसकी फोन पर बहन कृष्णा से बात भी हुई थी। तब भी सब कुछ सामान्य ही लगा था। इस तरह की घटना कैसे हो गई। उसे खुद भी समझ नहीं आ रहा।