• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Crime News: बेटी की हत्या की धमकी देकर करता था दुष्कर्म, पति की मौत पर भी नहीं जाने दिया

Bhopal Crime News: पेशे से ऑटो चालक है आरोपित। पांच माह तक महिला को खानू गांव में स्‍थित कमरे में बंधक बनाकर रखा।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 20 Oct 2021 02:08:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Oct 2021 02:08:37 PM (IST)
Bhopal Crime News: बेटी की हत्या की धमकी देकर करता था दुष्कर्म, पति की मौत पर भी नहीं जाने दिया

Bhopal Crime News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। वह महिला की बेटी की हत्या करने की धमकी देकर पांच माह से उसके साथ ज्यादती कर रहा था। इस बीच महिला के पति की मौत हो गई, तब भी ऑटो चालक ने महिला को घर नहीं जाने दिया।

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय महिला गौतम नगर में रहती है। उसकी एक बेटी है। शहर में आने-जाने के दौरान महिला का परिचय गांधी नगर में रहने वाले ऑटो चालक अंसार से हो गया था। महिला ने पुलिस को बताया कि अंसार ने खानू गांव में एक घर किराए से ले रखा था। 15 मई 2021 को अंसार ने महिला को मिलने के लिए खानू गांव बुलाया था। वह बेटी को लेकर अंसार के घर पहुंची। वहां अंसार ने बेटी की हत्या करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अंसार ने महिला को धमकाते हुए उसे साथ रहने को मजबूर कर दिया। वह उसका लगातार शारीरिक शोषण करने लगा था।


इस बीच बीमार चल रहे महिला के पति की मौत हो गई। महिला ने जब पति के जनाजे में शामिल होने के लिए जाने की इजाजत मांगी, तो अंसार ने मारपीट करते हुए उसे नहीं जाने दिया। हाल ही में महिला किसी तरह अंसार के चंगुल से छूटकर अपनी सास के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसने सास के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपित अंसार की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके बच्चे गांधी नगर में रहते हैं। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।