• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Crime News: पत्‍नी ने पति को जिम में युवती के साथ देखा, दोनों को जूते से पीटा

Bhopal Crime News: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में हुई घटना।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Sun, 17 Oct 2021 11:36:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Oct 2021 01:14:15 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhopal Crime News: पत्‍नी ने पति को जिम में युवती के साथ देखा, दोनों को जूते से पीटा

Bhopal Crime News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)।कोहेफिजा थाना इलाके में एक जिम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिम में घुसकर एक महिला ने साथ-साथ कसरत कर रहे एक युवक और युवती की जूते से पिटाई लगाना शुरू कर दी। महिला अपनी बहन के साथ वहां पहुंची थी। बाद में पता चला कि मारपीट करने पहुंची महिला जिम में मौजूद युवक की पत्नी थी, जो पति को दूसरी युवती के साथ देख कर आपा खो बैठी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी अजय वाजपेयी ने बताया कि नूरमहल रोड निवासी युवक की पत्नी ने कुछ समय पहले शाहजहांनाबाद थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति किसी दूसरी युवती के साथ घूमता-फिरता है। ऐतराज जताने पर उसके साथ उसके साथ मारपीट करता है। शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला अपने मायके में रहने लगी है। उधर पुलिस पूछताछ में युवक ने कहा था कि वह किसी भी युवती से उसका परिचय नहीं है। उसकी पत्नी का आरोप झूठा है। उधर महिला अपनी पत्नी को रंगे हाथों पक ड़ने के लिए उसका पीछा करती थी। 15 अक्‍टूबर को शाम करीब साढ़े छह बजे युवक अपनी महिला मित्र के साथ कोहेफिजा स्थित सूजा जिम में कसरत करने में मशगूल था, तभी उसकी पत्नी अपनी बहन के साथ वहां जा धमकी। महिला ने युवती के साथ जूते से मारपीट करना शुरू कर दी। युवक ने प्रेमिका को बचाने की कोशिश की तो पत्नी ने उसकी भी जूते से पिटाई लगा दी। मारपीट का यह सिलसिला करीब 10 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान जिम में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। उधर इस घटना का रविवार रात इंटनेट मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।