भोपाल-दिल्ली वंदे भारत में मिलेगा पनीर लबाबदार, मैथी पराठा और जीरा राइस, यह है पूरा मेन्यू
Vande Bharat Train Menu: भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में लंच और डिनर में लजीज खाना किया जा रहा सर्व।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 09 Apr 2023 12:53:49 PM (IST)
Updated Date: Sun, 09 Apr 2023 02:09:55 PM (IST)

Vande Bharat Train Menu : भोपाल। अगर आप भोपाल से दिल्ली जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने जा रहे हैं तो खाने की चिंता छोड़ दीजिए। वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने के मेन्यू में कई तरह के लजीज व्यंजन हैं, जो इस सफर के आनंद को और बढ़ा देंगे। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के कुछ ही देर में यात्रियों को ब्रेक फास्ट और उनके पसंद के अनुसार चाय, ग्रीन टी या अन्य ड्रिंक सर्व की जाएगी। यात्री इसमें शाकाहारी और मांसाहारी खाने का चयन कर सकते हैं। वंदे भारत के यात्रियों को खाने के लिए टिकट बुक करते समय लंच के लिए 242 रुपये और डिनर के लिए 308 रुपये अतिरिक्त देने होते हैं।
Vande Bharat Train Menu : लंच के मेन्यू में मैथी पराठा, पनीर लबाबदार
ट्रेन में लंच और डिनर के लिए अलग-अलग मेन्यू हैं जो यात्री भोपाल से दिल्ली के लिए जा रहे हैं उन्हें लंच में मैथी पराठा, पनीर लबाबदार, जीरा राइस, दाल तड़का दिया जाएगा। नानवेज के शौकिनों के लिए इसमें बटर चिकन रहेगा। वहीं ट्रेन के एक्जूक्यूटिव क्लास में इसमें मिक्स वेज भी दिया जाएगा।
Vande Bharat Train Food : डिनर में अजवाइन पराठा और पनीर कोल्हापुरी
वहीं दिल्ली से भोपाल के चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में डिनर के दौरान अजवाइन पराठा, पनीर कोल्हापुरी, अरहर दाल तड़का, जीरा राइस, बटर स्काच आइसक्रीम दी जाएगी। इस दौरान नानवेज में चिकन कोल्हापुरी सर्व किया जाएगा। डिनर के दौरान एक्जीक्यूटिव क्लास में मटर, आलू, मैथी की मिक्स सूखी सब्जी दी जाती है। लंच और डिनर के मेन्यू में हर दिन एक या दो व्यंजन बदलते रहते हैं, लेकिन बाकी पराठे सहित बाकी चीजें वही रहती हैं।