एमपी के किसानों की बनेगी डिजिटल पहचान... मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ, खेत तक पहले पहुंचेगी खाद
भोपाल संभाग में रबी सीजन 2026-27 के दौरान किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध कराने और 'फार्मर आईडी' बनाने के लिए 20 अगस्त से 'एग्रीस्टेक व खाद उठाव' अभिय...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 08:31:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 08:31:29 PM (IST)
भोपाल संभाग में 20 अगस्त से शुरू हो रहा 'एग्रीस्टेक और खाद उठाव' अभियान। (फाइल फोटो) नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रबी सीजन 2026-27 के दौरान किसानों को खाद-उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भोपाल संभाग में 20 अगस्त से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने समयावधि पत्रों (TL) की समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने पर बल दिया है। इस संयुक्त अभियान को गति देने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, सहकारिता तथा कृषि विभाग मिलकर कार्य करेंगे।
अभियान की प्राथमिकताएं क्या
- रबी सीजन की फसलों के अनुसार किसानों को बिना किसी परेशानी के अग्रिम (Advance) खाद की आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।
- ई-विकास' पोर्टल के माध्यम से टोकन जनरेट करने, लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण करने और संभाग के सभी किसानों की 'फार्मर आईडी' (Farmer ID) बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
- प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) में अधिक से अधिक नए किसानों को सदस्य बनाया जाएगा और शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC Saturation) का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
- अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय उन्मुखीकरण (Orientation), पैक्स सदस्यता कार्यक्रम और ग्राम पंचायत स्तर पर फार्मर आईडी बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।