नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आगरा मंडल में वृंदावन-अझई के बीच मालगाड़ी के 26 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात बहुत प्रभावित हुआ है। दिल्ली की ओर से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से लेकर पांच घंटे तक देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही है।
ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है। यहीं नहीं कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। इन ट्रेनों से मुंबई, नागपुर, दक्षिण भारत, इंदौर, जबलपुर व छत्तीसगढ़ सहित अन्य शहरों को जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। हजारों यात्री भोपाल स्टेशन पर ही ट्रेन के इंतजार में परेशान होते हो रहे हैं।
- (12156) भोपाल एक्सप्रेस सुबह 5.40 बजे आने की जगह 3 घंटे की देरी से भोपाल पहुंची।
- (12808) समता एक्सप्रेस शाम 5.30 बजे आने की जगह 1 घंटे 5 मिनट की देरी से भोपाल पहुंची।
- (12920) मालवा एक्सप्रेस सुबह 7.25 बजे आने की जगह 4 घंटे 33 मिनट की देरी से भोपाल पहुंची।
- (20806) एपी एक्सप्रेस सुबह 4.35 बजे आने की जगह 5 घंटे 32 मिनट की देरी से भाेपाल पहुंची।
- (12628) कर्नाटका एक्सप्रेस सुबह 6.25 बजे आने की जगह 2 घंटे 5 मिनट की देरी भोपाल पहुंची।