• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Gold Market नए साल में सोने की कीमत चार हजार और चांदी की ढाई हजार रुपये बढ़ी

औद्योगिक क्षेत्रों में चांदी की मांग बढ़ती जा रही है। इससे सोने-चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं सराफा कारोबारी योगेश सोनी ने बताया कि सोन...और पढ़ें

By Brajendra vermaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 24 Jan 2025 07:21:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jan 2025 10:59:12 PM (IST)
Bhopal Gold Market नए साल में सोने की कीमत चार हजार और चांदी की ढाई हजार रुपये बढ़ी
भोपाल में सोने और चांदी के दाम।

HighLights

  1. सराफा कारोबारियों के चेहरों पर मायूसी दिखने लगी है।
  2. अब कारोबार 15 से 20 प्रतिशत तक प्रभावित हो गया है।
  3. अच्‍छा कारोबार धनतेरस, पुष्य नक्षत्र, दीपावली पर होता है।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। वर्ष-2025 में सोने व चांदी में ऊंची छलांग लगाई है। बीते 31 दिसंबर-2024 में 24 कैरेट का सोना 78 हजार 60 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो चार हजार रुपये बढ़कर 82065 रुपये पहुंच गया है। वहीं चांदी 91 हजार 500 रुपये थी, जो दो हजार रुपये बढ़कर 93 हजार 500 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई है। विवाहों के मुहूर्तों में तेजी से बढ़े सोने-चांदी के दामों से सराफा कारोबारियों के चेहरों पर मायूसी दिखने लगी है, क्योंकि सोने-चांदी के आभूषणों का कारोबार 15 से 20 प्रतिशत तक प्रभावित हो गया है।

इसलिए आया सोने-चांदी में तेजी से उछाल

सराफा महासंघ के प्रवक्ता व संगठन महामंत्री नवनीत कुमार अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कारोबारी नीतियों को लेकर बने आर्थिक अनिश्चिचतता के माहौल के कारण सोने के बिस्कुट खरीदकर निवेश करने वाले बढ़े हैं।


naidunia_image

एक नजर में सराफा का कारोबार

  • 20 से 30 प्रतिशत तक सामान्य दिनों में कारोबार होता है।
  • 40 से 50 प्रतिशत कारोबार विवाहों के मुहूर्तों में।
  • 70 से 90 प्रतिशत तक कारोबार दीपावली के समय होता है।
  • 06 से 08 करोड़ रुपये में अनुमानित कारोबार सामान्य दिनों में होता है।
  • 15 से 20 करोड़ रुपये तक अनुमानित कारोबार विवाहों के मुहूर्तों के समय होता है।
  • 80 से 100 करोड़ रुपये अनुमानित कारोबार धनतेरस, पुष्य नक्षत्र, दीपावली के समय होता है।

एक नजर मे सराफा की दुकानें

  • 300 बड़ी थोक की दुकानें सराफा चौक में हैं।
  • 1600 सराफा की दुकानें शहर भर में हैं।
  • 60 से अधिक शोरूम हैं।

ऐसे बढ़े सोने-चांदी के दाम

31 दिसंबर-2024

सोना-78060

चांदी-91500

एक जनवरी

सोना-78060

चांदी-91500

तीन जनवरी

सोना-79085

चांदी-92000

छह जनवरी

सोना-79040

चांदी-91500

आठ जनवरी

सोना-79080

चांदी-92500

नौ जनवरी

सोना-80015

चांदी-92800

13 जनवरी

सोना-80085

चांदी-92800

14 जनवरी

सोना-80050

चांदी-92000

15 जनवरी

सोना-81000

चांदी-91500

20 जनवरी

सोना-81080

चांदी-92500

21 जनवरी

सोना-81090

चांदी-92500

22 जनवरी

सोना-82065

चांदी-93500

23 जनवरी

सोना-82065

चांदी-93500

(नोट : 24 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम प्रतिकिलो में सराफा के थोक व फुटकर कारोबारियों से मिली जानकारी के अनुसार दिए गए हैं।)