सरकारी नौकरी में लगातार असफलता का दबाव, लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने भोपाल आया 27 वर्षीय युवक होटल में मृत मिला
भोपाल में प्रतियोगी परीक्षा देने आए 27 वर्षीय युवक की होटल में मौत हो गई। पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें लगातार असफलताओं और पारिवारिक अपेक्षाओं का ज...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 10:13:30 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 10:13:30 AM (IST)
लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने भोपाल आया युवक होटल में मृत मिला। (फाइल फोटो)HighLights
- लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने उज्जैन से भोपाल आया युवक।
- बैरागढ़ के होटल में युवक मृत अवस्था में मिला।
- प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार असफलता से परेशान था युवक।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : सरकारी नौकरी पाने की कोशिश में बार-बार मिली असफलता और परिवार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने का दबाव एक युवक पर इस कदर हावी हुआ कि उसने खुदकुशी कर ली। उज्जैन में पदस्थ पुलिसकर्मी का 27 वर्षीय इकलौता बेटा पवन बामनिया लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आया था।
यहां बैरागढ़ के एक होटल में ठहरे पवन ने परीक्षा देने से पहले ही जहर खा लिया। कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी असफलताओं का जिक्र करते हुए मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
लगातार प्रयासों के बावजूद नहीं मिल रही थी सफलता
- एसआइ सचिन वर्मा ने बताया कि पवन उज्जैन की शिप्रा विहार कालोनी का रहने वाला था। उसके पिता फूलसिंह बामनिया उज्जैन में एएसआइ हैं। परिवार में उसकी दो बहनें भी हैं। पवन कई वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद उसे सफलता नहीं मिल रही थी।
इसी सिलसिले में वह 25 सितंबर की रात करीब आठ बजे भोपाल पहुंचा था। यहां वह बैरागढ़ के एक होटल में ठहरा था। 26 सितंबर की रात तक वह रूम से बाहर नहीं निकला तो कर्मचारियों ने उसका दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। यह भी पढ़ें- एमपी में 7 महीने से अटके आयुष्मान भुगतान जारी करने की मांग, डॉक्टरों-कर्मचारियों के वेतन और दवाओं के अटके हैं पैसे
कमरे में मिला सुसाइड नोट
- शनिवार को होटल के कमरे से देर रात तक बाहर नहीं निकलने पर कर्मचारियों को संदेह हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की जांच की तो पवन मृत मिला। मौके से मोबाइल फोन, सुसाइड नोट और अन्य सामान जब्त किया गया। उसके बड़े भाई टीएस बामनिया ने पुलिस को बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार असफल होने से पवन परेशान था।