Bhopal Lok Sabha Election Result: उत्तर और मध्य विस क्षेत्रों में कांग्रेस के अरुण से पिछड़े आलोक, हुजूर ने की भरपाई
उत्तर और मध्य विधानसभाओं में कुल 27 हजार 726 मत से आगे रही कांग्रेस। हुजूर में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को मिले एक लाख 90 हजार से ज्यादा वोट।
Edited By: Madanmohan malviya
Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 02:53:18 PM (IST)
Updated Date: Wed, 05 Jun 2024 03:57:18 PM (IST)

मदन मोहन मालवीय, भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल से पांच लाख मतों की ऐतिहासिक बढ़त के साथ भले ही आलोक शर्मा सांसद बन गए हों, लेकिन वह उत्तर और मध्य विधानसभा क्षेत्र से पिछड़ गए। बता दें कि इन दोनों ही क्षेत्रों में विधायक भी कांग्रेस के ही हैं। हालांकि हुजूर विधानसभा क्षेत्र ने इसकी भरपाई कर दी है। दरअसल उत्तर में अरुण श्रीवास्तव को 22 हजार 715 और मध्य में पांच हजार 11 मत अधिक मिले हैं। जबकि आठों विधानसभा क्षेत्र में हुजूर से सबसे अधिक एक लाख 90 हजार 420 मत भाजपा को मिले हैं।
6573 लोगों ने दबाया नोटा, सबसे अधिक गोविंदपुरा में 1730
लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल के आठ विधानसभा क्षेत्र में कुल छह हजार 573 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। इनमें सबसे अधिक गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के एक हजार 730 मतदाता और हुजूर विधानसभा क्षेत्र के एक हजार 209 मतदाता शामिल हैं।
भाजपा और कांग्रेस को मिले विधानसभा क्षेत्र अनुसार मत
विधानसभा क्षेत्र - अरुण श्रीवास्तव (कांग्रेस) - आलोक शर्मा (भाजपा)
बैरसिया - 46599 - 129111
उत्तर - 91774 - 69059
नरेला - 83714 -125265
दक्षिण-पश्चिम - 40464 - 86560
मध्य - 71468 - 66457
गोविंदपुरा - 50411 - 187958
हुजूर - 53964 - 190420
सीहोर - 40304 - 123455
विधानसभा क्षेत्र अनुसार नोटा पर डाले गए मत
विधानसभा क्षेत्र - नोटा
बैरसिया - 411
उत्तर - 477
नरेला - 829
दक्षिण-पश्चिम - 865
मध्य - 598
गोविंदपुरा - 1730
हुजूर - 1209
सीहोर - 454
कुल - 6573