• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दावा 90 किमी की रफ्तार का, हकीकत ई-रिक्शा जैसी! जानें क्यों भोपाल मेट्रो नहीं भर पा रही है उड़ान?

इस बारे में प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान में एम्स से सुभाष नगर पर अभी यात्री कम हैं और लोग मेट्रो को अच्छी तरह समझ-जान सकें, इसलिए शुरुआत में रफ्तार ...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 08:54:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 08:54:52 AM (IST)
दावा 90 किमी की रफ्तार का, हकीकत ई-रिक्शा जैसी! जानें क्यों भोपाल मेट्रो नहीं भर पा रही है उड़ान?
कम दूरी के कारण प्रायोरिटी कॉरिडोर पर 40 की रफ्तार से चल रही मेट्रो (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कम दूरी के कारण प्रायोरिटी कॉरिडोर पर 40 की रफ्तार से चल रही मेट्रो
  2. पूरा रूट तैयार होने के बाद क्या 90 की रफ्तार से चल पाएगी मेट्रो
  3. सिंधी कॉलोनी से नादरा के बीच सबसे ज्यादा 1.85 किलोमीटर की दूरी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल मेट्रो के आरेंज लाइन के दूसरे चरण के तहत पुराने शहर में पुल बोगदा से लेकर करोंद तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं। इधर मेट्रो स्टेशनों के बीच की दूरी आधा से पौने दो किलोमीटर रखी गई है। लिहाजा ऑरेंज लाइन का पूरा रूट शुरू होने के बाद भी मेट्रो शायद ही 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल पाए। क्योंकि स्टेशनों के बीच की कम दूरी के कारण मेट्रो को रफ्तार पकड़ने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता।

इस बारे में प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान में एम्स से सुभाष नगर पर अभी यात्री कम हैं और लोग मेट्रो को अच्छी तरह समझ-जान सकें, इसलिए शुरुआत में रफ्तार को सीमित रखा गया है। ज्ञात हो कि मेट्रो प्रबंधन ने संचालन से पूर्व मेट्रो को 80-90 की रफ्तार में चलने की बात कही थी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। मेट्रो ई-रिक्शा से भी धीमी चलती है।


इन मेट्रो स्टेशनों के बीच सबसे कम फासला

सुभाष नगर से पुल बोगदा के बीच की 0.68 किलोमीटर है। पुल बोगदा से लेकर ऐशबाग मेट्रो स्टेशन की दूरी 0.78 किलोमीटर है। वहीं पूरे ऑरेंज लाइन ट्रैक की बात करें तो बोर्ड ऑफिस चौराहे से एमपी नगर स्टेशन की दूरी 0.64 किलोमीटर सबसे कम है।

सिंधी कॉलोनी से नादरा के बीच सबसे लंबा सफर

ऑरेंज लाइन में सिर्फ तीन मेट्रो स्टेशन ऐसे हैं, जहां बीच की दूरी सवा एक से पौने दो किलोमीटर की है। पहला लंबा रूट नादरा बस स्टैंड से लेकर सिंधी कॉलोनी के बीच का है, जिसकी दूरी सबसे ज्यादा 1.85 किलोमीटर है। इसके बाद कृषि उपज मंडी से करोंद चौराहा के बीच 1.45 किलोमीटर और एम्स से अलकापुरी के बीच 1.15 किलोमीटर की दूरी है। बाकी सभी स्टेशनों के बीच का फासला आधा से लेकर पौने एक किलोमीटर तक ही सीमित है।

पुराने शहर में मेट्रो स्टेशनों के बीच की दूरी का अंतराल

सुभाष नगर से पुल बोगदा: 0.68 किलोमीटर पुल बोगदा से ऐशबाग: 0.78 किलोमीटर ऐशबाग से भोपाल रेलवे स्टेशन: 1.51 किलोमीटर भोपाल रेलवे स्टेशन से नादरा बस स्टैंड: 0.81 किलोमीटर नादरा बस स्टैंड से सिंधी कालोनी: 1.85 किलोमीटर सिंधी कॉलोनी से डीआइजी बंगला: 0.95 किलोमीटर डीआइजी बंगला से कृषि उपज मंडी: 1.19 किलोमीटर कृषि उपज मंडी से करोंद चौराहा: 1.45 किलोमीटर नोट - आरेंज लाइन का रूट 16.74 किलोमीटर का है।