Bhopal Metro News: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए मंगलवार से 44 दिनों तक जिंसी से सुभाष नगर का रास्ता बंद रहेगा
Bhopal Metro News: परेशानी से बचने के लिए वाहन चालक दूसरे रास्ते का उपयोग कर सकते हैं।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 18 Jul 2022 09:46:14 PM (IST)
Updated Date: Mon, 18 Jul 2022 10:22:47 PM (IST)

Bhopal Metro News: भोपाल, ( नवदुनिया प्रतिनिधि )। राजधानी की मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार से 44 दिन के लिए जिंसी धर्म कांटा से सुभाष नगर अंडर ब्रिज तक रास्ता बंद रहेगा।सुभाष नगर रेलवे अंडर ब्रिज के पास स्लाटर हाउस की तरफ बीच रोड पर पिलर का निर्माण कार्य किया जाना है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस मुताबिक निर्माण कंपनी ने ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी थी कि सुभाष नगर अंडर ब्रिज के पास बीच रोड मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य किया जाना है। इसलिए 19 से 30 अगस्त तक इस रास्ते पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। परेशानी से बचने के लिए
वाहन चालक दूसरे रास्ते का उपयोग कर सकते हैं।
इन रास्तों का करें उपयोग
-जिंसी धर्म कांटा से सुभाष रेल्वे अण्डर ब्रिज तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
-भारत टाॅकीज और लिली टाॅकीज से मैदा मिल की ओर जाने वाले वाहन बोगदा पुल, प्रभात चैराहा, सुभाष नगर ओवर ब्रिज होकर मैदा मिल की ओर जा सकते हैं।
- मैदा मिल से भारत टाकीज एवं लिली टाकीज की ओर जाने वाले वाहन सुभाष नगर ओवर ब्रिज का उपयोग कर प्रभात चैराहा, बोगदा पुल होकर भारत टाकीज एवं लिली टाकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।
- हल्के वाहन- मैदा मिल से प्रभात चैराहा एवं बोगदा पुल की ओर जाने के लिए सुभाष रेल्वे अंडर ब्रिज का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन फोन नंबर-0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें।