• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल मेट्रो अंडरग्राउंड कॉरिडोर : अल्पना तिराहा से आरा मशीन तक 50 फीसद काम पूरा, जमीन के 24 मीटर नीचे ट्विन टनल बनाने के लिए हो रही खोदाई

भोपाल रेलवे स्टेशन से नादरा बस स्टैंड तक बनने वाले मेट्रो के भूमिगत कॉरिडोर का पहला पड़ाव आधा सफर तय कर चुका है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 02:42:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 02:43:18 PM (IST)
भोपाल मेट्रो अंडरग्राउंड कॉरिडोर : अल्पना तिराहा से आरा मशीन तक 50 फीसद काम पूरा, जमीन के 24 मीटर नीचे ट्विन टनल बनाने के लिए हो रही खोदाई

HighLights

  1. पहली टनल 270 मीटर और दूसरी टनल 230 मीटर बनकर तैयार
  2. ट्विन टनल के निर्माण की शुरुआत 31 मार्च 2025 को की गई थी
  3. अगले चरण में नादरा बस स्टैंड से शुरू होगा काम

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन से नादरा बस स्टैंड तक बनने वाले मेट्रो के भूमिगत कॉरिडोर का पहला पड़ाव आधा सफर तय कर चुका है। अल्पना तिराहा से लेकर आरा मशीन के बीच निर्माणाधीन 500 मीटर की ट्विन टनल का 50 फीसद काम छह माह में हो पाया।

इस हिस्से में दोनों तरफ से चल रही खोदाई के तहत पहली टनल 270 मीटर और दूसरी टनल 230 मीटर बनकर तैयार है।

24 मीटर नीचे ट्विन टनल बनाने के लिए खोदाई चल रही

ज्ञात हो कि जमीन के लगभग 24 मीटर नीचे टनल बोरिंग मशीन से ट्विन टनल बनाने के लिए खोदाई चल रही है। शुरुआती दौर में जब भोपाल रेलवे स्टेशन की तरफ से टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से खोदाई शुरू हुई थी, तब इसकी रफ्तार काफी धीमी थी।


हालांकि अब तकनीकी संतुलन बनने के बाद टीबीएम तय मानकों की गति से काम कर रही है, जिससे बचे हुए हिस्से को समयसीमा में पूरा करने का रास्ता साफ हो गया है।

31 मार्च 2025 में शुरू हुआ था खोदाई का काम

अंडरग्राउंड कॉरिडोर पर ट्विन टनल के निर्माण की शुरुआत 31 मार्च 2025 को की गई थी, जिसे अब करीब छह महीने पूरे हो रहे हैं। मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि शहर में ऑरेंज लाइन और ब्लू लाइन को कमर्शियल रूप से शुरू करने के लिए वर्ष 2028 का अंतिम लक्ष्य तय किया गया है।

अगले चरण में नादरा बस स्टैंड से शुरू होगा काम

मेट्रो के पैकेज बीएच-04 के तहत ऑरेंज लाइन के कुल 3.39 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में भोपाल रेलवे स्टेशन अल्पना तिराहा से आरा मशीन तक 500 मीटर हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा है।

शेष काम अगले तीन से चार महीनों में पूरा होने की उम्मीद

मेट्रो प्रबंधन के अनुसार पहले चरण का शेष काम अगले तीन से चार महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद दूसरे चरण की शुरुआत होगी, जिसमें भोपाल रेलवे स्टेशन से नादरा बस स्टैंड तक ट्विन टनल बनाने के लिए खोदाई की जाएगी।