यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhopal News: छह मंजिला इमारत के नीचे लहूलुहान अवस्था में मिली दसवीं की छात्रा, हालत गंभीर
कटारा हिल्स क्षेत्र के नंदन विहार की घटना। लहारपुर की रहने वाली है घायल छात्रा। एम्स में चल रहा उपचार। पुलिस जांच में जुटी।
By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 12:42:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Mar 2024 12:42:08 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्रभोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में स्थित नंदन विहार कालोनी में एक छह मंजिला इमारत के नीचे सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एक 15 वर्षीय बालिका लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़ी थी। उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी नाजुक बताई जा रही है। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। वह इमारत से कूदी या फिर वह गिर गई या किसी साजिश की शिकार हुई है। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर गहन रूप से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले लोगों को बयान दर्ज कर रही है।
पुलिस के मुताबिक लहारपुर निवासी 15 वर्षीय मोहली गोस्वामी दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह अपने घर से सोमवार सुबह आठ बजे किसी सहेली से मिलने जाने का बोलकर अकेली निकली थी। स्वजनों ने उससे पूछा भी था कि कब तक वापस आएगी,लेकिन वह उसने कुछ नहीं बताया था। मोहली के पिता एक निजी शिक्षण संस्थान में स्टोर कीपर का काम करते हैं। नंदन विहार कालोनी में घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे किसी के धड़ाम से गिरने की जोरदार आवाज सुनाई थी। इस पर लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो यह लड़की नाजुक हालत में खून में लथपथ पड़ी हुई थी। उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो चुके थे और शरीर से खून निकल रहा था। इस पर रहवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल लड़की को एम्स में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस उलझन में
कटारा हिल्स थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के पास से पचास रुपये और स्कूटी की चाबी मिली थी। उसकी हालत ऐसी नहीं है कि उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सकें। वह बिल्डिंग में किसके घर आइ है कि उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। कालोनी में सीसीटीवी नहीं लगे हैं, इस कारण से कोई फुटेज भी नहीं मिल पाया है। घटनास्थल के आसपास के फुटेज निकाले जा रहे हैं। ताकि यह पता लग सके कि वह किस हालत में वहां पहुंची और उसके साथ आखिरकार हुआ क्या।