
मदनमोहन मालवीय, भोपाल। सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में एक धारणाधिकार को लेकर ही प्रशासनिक अमला गंभीर नहीं हैं। यह हम नहीं योजना के तहत भूमि का अधिकार प्राप्त करने आए आवेदन की स्थिति बयां कर रही हैं। भोपाल संभाग में 31 मार्च 2023 तक 23 हजार 915 लोगों ने भूमि का अधिकार लेने के लिए आवेदन किए थे। जिनमें से महज 14 प्रतिशत को ही यह अधिकार दिया जा सका है। जबकि 9 हजार 79 आवेदन अब भी लंबित हैं।जिनको लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं किया जा सका हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के सभी कलेक्टर, आयुक्त को शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिए कहा है। इसके बाद भी योजना पर गंभीरता से कार्य नहीं किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि भोपाल जिले में 9,560 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से कुल 2,453 लोगों को आवेदन स्वीकार किए गए हैं और 2,365 लोगों को भूमि का अधिकार दिया गया है।जबकि 3,503 लोगों के आवेदन लंबित हैं। इसके अलावा 365 आवेदन ऐसे हैं जिनके आवेदक ने एक से अधिक बार किए हैं, जिससे उन्हें निरस्त किया गया है। जबकि दो मामले शासन को भेजे गए हैं।
क्या है धारणाधिकार
31 दिसंबर 2014 की स्थिति में कोई व्यक्ति कम से कम 25 साल से निरंतर एक ही स्थान पर निवास कर रहा है तो उसे नगरीय क्षेत्र में नगरीय भू अधिकार और ग्रामीण क्षेत्र में आवासीय भू-अधिकार के तहत पट्टे देर भूमि का हक
दिया जाता है।इसके लिए उक्त व्यक्ति से 20 वर्गमीटर तक के भूखंड वर्तमान बाजार मूल्य से 25 प्रतिशत के बराबर प्रब्याजि एवं भूभाटक लेकर 30 साल के लिए स्थायी पट्टे जारी किए जाते हैं।
भोपाल में 506 को मिले नजूल स्थाई पट्टा और 1,857 को मिले भूस्वामी अधिकार पत्र
तहसील का नाम - प्रकरणों की संख्या - नजूल स्थायी पट्टे - भूस्वामी
अधिकार पत्र- लंबित प्रकरण
हुजूर - 1077 - 220 - 219 - 347
बैरसिया - 574 - 0 - 126 - 448
कोलार - 3635 - 176 - 717 - 1701
एमपीनगर - 406 - 0 - 207 - 17
टीटीनगर - 580 - 44 - 33 - 89
गोविंदपुरा - 957 - 1 - 505 - 115
बैरागढ़ - 1570 - 65 - 49 - 195
शहर वृत्त - 88 - 0 - 1 - 50
कुल - 8025 - 506 - 1857 - 2962
भोपाल संभाग में धारणाधिकार की स्थिति 31 मार्च 2023 तक
जिला - कुल आवेदन - स्वीकार आवेदन - लंबित आवेदन
भोपाल - 9560 - 2453 - 3503
रायसेन - 4842 - 255 - 2224
राजगढ़ - 5303 - 124 - 2613
सीहोर - 2648 - 362 - 292
विदिशा।- 1562 - 304 - 447
इनका कहना है
धारणाधिकार के तहत पात्र लोगों को ही नजूल स्थायी पट्टे, भूस्वामी अधिकार
पत्र दिए जाते हैं। अब तक जिलों में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर
वित्तीय वर्ष 2022-23 में लोगों को पट्टे एवं पत्र वितरित किए जा चुके
हैं। वहीं लंबित और अन्य आवेदनों पर भी जल्द से जल्द निर्णय लिया जाएगा।
- माल सिंह भयडिया, आयुक्त, भोपाल संभाग