• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: प्रदेश के 72 हजार अतिथि शिक्षकों की चुनाव में नहीं लगेगी ड्यूटी

अतिथि शिक्षकों की 30 अप्रैल को सेवाएं समाप्त हो जाएगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ)के संचालक डीएस कुशवाह ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र ल...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:24:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Apr 2024 09:24:36 PM (IST)
Bhopal News: प्रदेश के 72 हजार अतिथि शिक्षकों की चुनाव में नहीं लगेगी ड्यूटी

भोपाल(नवदुनिया प्रतिनिधि)। सरकारी स्कूलों में पदस्थ करीब 72 हजार अतिथि शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। अतिथि शिक्षकों की 30 अप्रैल को सेवाएं समाप्त हो जाएगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ)के संचालक डीएस कुशवाह ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि अतिथि शिक्षकों की सेवाएं स्कूल शिक्षा विभाग में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 30 अप्रैल तक मान्य की गई हैं। उक्त तिथि के बाद अतिथि शिक्षकों को मानदेय भुगतान करने का प्रविधान नहीं है। ऐसे में निर्वाचन कार्य में अतिथि शिक्षकों को यथासंभव न लगाया जाए। यदि अपरिहार्य कारणों से ऐसे किया जाना आवश्यक हो तो उनकी ड्यूटी 30 अप्रैल तक ही निर्वाचन कार्य में लगाई जाए।