यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP News: मोमोस बेचने वाले से हुई दोस्ती, साथ में घूमने गई... तब से वीडियो दिखाकर रहा था ब्लैकमेल
भोपाल में युवती शाहपुरा की चौपाटी में आया करती थी। वहीं उसकी मोमोस वाले से पहचान हुई थी। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म कर धोखे से अश्लील वीडियो भी बना ल...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 18 Jul 2024 09:13:09 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jul 2024 10:11:29 AM (IST)
ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)HighLights
- शाहपुरा चौपाटी में मोमोस की दुकान चलाता था।
- एक साल से युवती के साथ कर रहा था दुष्कर्म।
- उसके खिलाफ 20 से ज्यादा केस पहले से दर्ज हैं।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के शाहपुरा इलाके के शातिर बदमाश राहुल मीणा ने एक युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। बदमाश ने पहले युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसके दुष्कर्म किया, इस दौरान आरोपित ने युवती के अश्लील वीडियो बना लिया था।
बदमाश वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर करीब एक साल से उसके साथ ज्यादती कर रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने बुधवार को शाहपुरा थाने पहुंचकर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच में पता चला है कि आरोपित आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ बीस से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अपने ही नाम से शाहपुरा के मनीषा मार्केट के हाकर्स कार्नर में फास्टफूड की दुकान चलाता है।
दो साल पहले हुई थी दोस्ती
एसआई मोना जादौन के अनुसार 23 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ अशोका गार्डन इलाके में रहती है। दो साल पहले वह शाहपुरा की चौपाटी में आया करती थी। जहां मोमोज की दुकान लगाने वाले राहुल मीना से उसकी पहचान हुई और कुछ दिनों में ही दोनों की दोस्ती हो गई।
इसी दौरान एक दिन आरोपित ने युवती को घुमाने के बहाने मिलने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उसने धोखे से उसका अश्लील वीडिया बना लिया। युवती को पता चला कि राहुल अपराधी प्रवृत्ति का है तो उसने उससे दूरियां बना लीं।
इस पर राहुल मीणा ने उसे परेशान करना शुरू दिया। पीड़िता ने उसने रिश्ता खत्म करना चाहा, परंतु राहुल ने उसे पुराने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
कर रहा था प्रताड़ित
राहुल शाहपुरा में अपने दोस्त के रूम पर युवती को ले जाकर दुष्कर्म करता था। उसने करीब एक साल तक ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म किया। साथ ही वह पीड़िता के साथ मारपीट भी करता था। इससे तंग आकर युवती ने बुधवार तड़के करीब चार बजे अपने भाई के साथ पहुंचकर शाहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपित राहुल पर थाने में पहले से ही 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह चोरी और जिलाबदर उल्लंघन सहित कई मामलों में दोषी रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।