• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से गिरा चार साल का मासूम, मौत

शाहपुरा इलाके की घटना। काम की तलाश में दमोह से आया था परिवार। मां के साथ बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चला गया था बालक। मां काम देखने लगी, उसी दौरान नीचे ...और पढ़ें

By Brajendra rishishwarEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 09:16:01 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Jun 2024 09:16:01 AM (IST)
Bhopal News: निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से गिरा चार साल का मासूम, मौत
प्रतीकात्मक चित्र

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के शाहपुरा इलाके में एक चार वर्षीय बालक निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे जमीन पर जा गिरा। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार की है। पुलिस मर्ग कायमी के बाद मामले की जांच कर रही है। मासूम के निधन के बाद से ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह है घटनाक्रम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश रैकवार मूलत: दमोह के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। दमोह में काम नहीं मिलने पर उन्होंने भोपाल में रहने वाले एक रिश्तेदार से संपर्क किया तो उसने मुकेश को भोपाल बुला लिया। सोमवार सुबह मुकेश अपनी पत्नी और तीन बच्चों को लेकर भोपाल पहुंचे। रिश्तेदार ने उन्हें निर्माणाधीन इमारत के पास बुलाया तो वह रोहित नगर फेस-2 पहुंचे। यहां ठेकेदार से बातचीत करने के बाद मुकेश को काम मिलने की बात तय हो गई। उसके बाद पत्नी और बच्चे मल्टी की चौथी मंजिल पर पहुंचे व काम देखने लगे। इसी बीच उनका चार वर्षीय बेटा अमन रैकवार खुली हुई खिड़की के पास पहुंच गया। वह खिड़की से नीचे झांक रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने पर वह पलट गया और चौथी मंजिल से नीचे जा गिरा।