• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: करोंद में मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, बुलाने पड़े निजी टैंकर

करोंद चौराहे पर स्थित है दुकान। रात दो बजे लगी थी आग। लाखों का सामान जलकर खाक। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा।

By Madanmohan malviyaEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 08:53:10 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Jun 2024 09:44:05 AM (IST)
Bhopal News: करोंद में मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, बुलाने पड़े निजी टैंकर

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद चौराहे पर स्थित एक मोबाइल दुकान में बुधवार - गुरुवार की दरमियानी रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई । इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकलों ने डेढ़ से दो घंटे में आग पर काबू पा लिया था। आग लगने से दुकान में रखे महंगे मोबाइल समेत लाखों का माल जलकर खाक हो गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट पता चला है।

View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai_dunia)

दो फायर स्टेशनों से पहुंचीं दमकलें

नगर निगम के फायर कर्मचारी पंकज यादव ने बताया कि बुधवार रात दो बजे कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि करोंद क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल दुकान में आग लग गई है। जहां से जानकारी मिलते ही कबाड़खाना और गांधीनगर फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था। दुकान में लगी भीषण आग पर लगभग साढ़े तीन बजे तक काबू पा लिया गया था।


लाखों का सामान स्वाहा

इस दौरान दुकान के मालिक वीर सिंह विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि दुकान में मोबाइल, कूलर व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान रखा हुआ था। जो कि आग लगने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। यह भी बताया जा रहा है कि फायर दमकलों द्वारा आग बुझाते समय पानी की आपूर्ति कम पड़ गई थी । इससे निशातपुरा थाना पुलिस द्वारा निजी टैंकरों की मदद लेना पड़ी। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।