यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhopal News: नगर निगम के कचरा ट्रांसफर स्टेशन में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
कपड़ा और थर्माकोल के बंडलों के जलने के कारण ऊंची-ऊंची उठीं लपटें। निगम के फायर फाइटर आग लगने के एक घंटे बाद पहुंचे काबू करने।
Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 09:45:36 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Jun 2024 09:45:36 AM (IST)

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल Fire in Bhopal। डीआइजी बंगला इलाके में स्थित नगर निगम के कचरा ट्रांसफर स्टेशन में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे ट्रांसफर स्टेशन में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए पहले ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों ने खूब मेहनत की, लेकिन आग के तेजी से फैलते ही इसकी सूचना फायर कंट्रोल रूम को दोपहर तीन बजे दी गई। इसके बाद कबाड़ खाना फायर स्टेशन से तीन दमकलें आग पर काबू करने के लिए पहुंची। जिससे आग पर काबू करने में करीब दो घंटे लगे।
जानकारी के अनुसार जिस कचरे में लगा लगी थी। वह कपड़ा और थर्माकोल के बंडल थे। यह बंडल निगम द्वारा अलग से कंपनियों को भेजे जाते हैं। शहर से निकलने वाले कचरे से कपड़ा और थर्माकोल अलग करके उनके बंडल बनाए जाते हैं, जो कई दिनों से ट्रांसफर स्टेशन में रखे हुए थे। हालांकि, आग लगने के कारणों को खुलासा नहीं हुआ है।
कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि कचरे के पास कांच के टुकड़े पड़े हुए थे। जिनकी वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। जिन बंडलों में आग लगी थी। उनमें एक डंपर थर्माकोल और तीन डंपर कपड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर रखा हुआ था।