यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhopal News: शेयरों में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर महिला शिक्षक से साढ़े 17 लाख रुपये ठगे
शातिर ठगों ने फेसबुक पर विज्ञापन दिया था। महिला शिक्षक उस विज्ञापन के जरिए एक लिंक पर गई, जिससे वह एक वाट्सएस समूह से जुड़ी। इसके बाद ठगों ने शेयरों म...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 06 Jul 2024 04:05:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jul 2024 04:05:37 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र।HighLights
- राज्य साइबर सेल ने एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
- आरोपितों ने आनलाइन विज्ञापन के जरिए अपने जाल में फंसाया।
- महिला शिक्षिका से आनलाइन विभिन्न खातों में जमा कराए रुपये।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के एक विश्वविद्यालय की महिला शिक्षक के साथ साढ़े 17 लाख रुपये का साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम फेसबुक पर एक विज्ञापन के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर उनको फंसाया और उसे ठगों ने आनलाइन दिए खातों में साढ़े 17 लाख रुपये जमा करा दिए, जब उन्होंने रुपये निकलने की बात की तो उनको रोक दिया गया, तब उनको इस ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत राज्य साइबर सेल में की। जिस पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के मुताबिक रायसेन जिले की रहने वाली 46 वर्षीय संगीता मुखर्जी (परिवर्तित नाम) राजधानी के एक विश्वविद्यालय में शिक्षिका हैं। अप्रैल 2024 में उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। उस पर शेयर ट्रेडिंग की जानकारी थी, जब संगीता ने उस विज्ञापन को देखा और उस पर दी गई लिंक खोल ली, इसके बाद वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम वाट्सएप ग्रुप पर जुड़ गई और लोग उनसे बातचीत करने लगे।
इसी दौरान उनको कुछ दिन शेयर मार्केट में निवेश के बारे में टिप्स दिए, बाद में उनसे कंपनी के शेयर में निवेश करने की बात कही गई। इस तरह से वह उनके जाल में फंस गईं और पहले जालसाजों के दिए खाते में उन्होंने एक कंपनी में चार हजार निवेश किए, उसके बाद अन्य कंपनियों में निवेश के नाम पर रुपये देती चली गईं। जैसे-जैसे आनलाइन ठग उनके खाते में रुपये जमा करने को कहते थे, वह करती आ रही थीं। इस तरह से करीब 17 लाख 66 हजार रुपये उन्होंने खाते में जमा कर दिए, जब उन्होंने मुनाफे की बात की तो उन्हें टरका दिया गया। इस पर जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आनलाइन ठगों ने उनसे संपर्क तोड़ लिया। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। बाद उन्होंने राज्य साइबर सेल में शिकायत की।
पति ने फ्लैट बेचकर दिए थे रुपये
महिला शिक्ष अपने माता-पिता और मौसी के साथ रहती हैं। परिवार की जिम्मेदारी उन पर ही है। उनके पिता बिजनेस ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए उनके पति ने उनकी मदद करने के लिए फरीदाबाद हरियाणा का एक फ्लैट बेचकर करीब 12 लाख रुपये उनके पिता के खाते में जमा कर दिए थे। जिसे निवेश कर लाभ कमाया जा सके।