अमन कॉलोनी में तीन-तीन फीट तक भरा पानी, परेशान रहवासियों ने दिया धरना
राजधानी के करोद स्थित अमन कॉलोनी वासियों ने बरसते पानी में धरना दिया।
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 02 Aug 2019 06:32:02 AM (IST)
Updated Date: Fri, 02 Aug 2019 12:37:21 PM (IST)
भोपाल। राजधानी के करोद स्थित अमन कॉलोनी वासियों ने बरसते पानी में धरना दिया। रहवासियों ने बताया कि बीते 15 सालों से अमन कॉलोनी की समस्या का समाधान नहीं किया गया है। सिया मस्जिद में तीन-तीन फीट पानी बीते 12 दिनों से भरा हुआ है। हर साल की तरह इस बार भी शिकायत भी गई, लेकिन निगम प्रशासन ने अब तक मामले पर संज्ञान नहीं लिया। वार्ड क्रमांक 78 में आने वाली इस कॉलोनी वासियों ने सुबह 11 बजे से धरना शुरू किया। शाम 7 बजे निगम अधिकारियों ने आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन खत्म किया गया। रहवासियों ने बताया कि हालात ऐसे है कि बारिश बंद होने बाद भी क्षेत्र में पानी भरा रहता है। आने-जाने के लिए भी रास्ता बंद हो गया है। मजिस्द में लोग नमाज तक अदा नहीं कर पा रहे हैं।