Bhopal News: कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व महापौर सुनील सूद व पार्षद प्रियंका मिश्रा भाजपा में शामिल
भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार आलोक शर्मा की नामांकन सभा में सीएम मोहन यादव व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। बुधवार शाम को सुनील सूद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के बंगले पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 08:08:02 AM (IST)
Updated Date: Thu, 18 Apr 2024 11:56:03 AM (IST)
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पूर्व भोपाल में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार आलोक शर्मा के नामांकन पत्र जमा करने के लिए होने वाली सभा के दौरान पूर्व महापौर सुनील सूद और पार्षद प्रियंका मिश्रा सहित करीब 300 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इससे पहले बुधवार शाम को सुनील सूद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के बंगले पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी उनके साथ रहे। सुनील सूद आज औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। उधर पार्षद प्रियंका मिश्रा के ससुर कैलाश मिश्रा पूर्व से ही भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद से प्रियंका के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।