यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhopal News: लूट के इरादे से दिनदहाड़े व्यापारी के घर में घुसे हथियारबंद बदमाश
कल्पना नगर की घटना। ऐनवक्त पर व्यापारी दुकान से वापस घर पहुंचा, तो बदमाश फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी।
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 10:43:36 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Jun 2024 10:43:36 AM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल Bhopal Crime News। पिपलानी के कल्पना नगर में रहने वाले एक चश्मा कारोबारी के घर पर मंगलवार शाम साढ़े चार बजे हथियारबंद बदमाशों लूट की नीयत से घुस गए,लेकिन इसी दौरान कारोबारी अपने घर पर आ गया। यह देखकर बदमाश दूर खड़ी एसयूवी में सवार होकर भाग निकले। बाद में कारोबारी ने पूरी घटनाक्रम की सूचना पिपलानी थाने को दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। इसमें बदमाशों का हुलिया कैद हो गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
यह है मामला
पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि कल्पना नगर निवासी मनीष तनवानी की चश्मे की दुकान गांधी नगर मार्केट भेल टाउनशिप में है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह दुकान से मंगलवार शाम साढ़े चार बजे अपने घर पहुंचे तो देखा कि दो बदमाश हाथ में हथियर लेकर गैलरी में खड़े थे और उन्होंने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया था। वह अंदर प्रवेश करते, इससे पहले मनीष घर पहुंच गए। मनीश ने शोर मचाया तो बदमाश उल्टे पैर भागे और दूर खड़ी अपने साथी की कार में बैठकर फरार हो गए। टीआइ अनुराग लाल का कहना है कि उनके घर से कोई सामान नहीं लूटा गया है। बदमाश जिस वाहन से भागे, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल गया है। उनकी तलाश जारी है।