• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: सिंधी यूथ फेस्टिवल में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों ने समा बांधा

तारक मेहता उल्टा चश्मा के फैम रोशन सिंग सोडी, डॉ हाथी ने मेले में सिंधी समाज का मनोरंजन करवा कर खूब धमाल मचाया। साथ लोगों के साथ सेल्फ़ी भी खिचवाई। अल...और पढ़ें

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 09:28:18 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Apr 2024 10:16:53 AM (IST)
Bhopal News: सिंधी यूथ फेस्टिवल में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों ने समा बांधा

HighLights

  1. सोडी एवं डा. हाथी ने मचाया धमाल
  2. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी पहुंचे

Bhopal News: संत हिरदाराम नगर नवदुनिया प्रतिनिधि। चेतीचांद का पर्व सांस्कृतिक विरासत है। सिंधी समाज ने अपनी मेहनत से शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है जो सराहनीय है। सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित यूथ फेस्टिवल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह बात कही इस अवसर पर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से सम बांधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष में उज्जैन सिंधी समाज के कार्यक्रम में ज़रूर जाता है, इस वर्ष आपके बीच आकर बहुत अच्छा लगा। में इस पारिवारिक कार्यक्रम को आयोजित करने के बहुत बहुत बधाईया देता हूं। इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी, मुंबई सहयोग फाउंडेशन के चेयरमैन राम जवाहरानी, महाराष्ट्र सिंधी अकादमी के निर्देशक महेश सुखरामानीं, नरेश तलरेजा, अशोक मनवानी, मोहन लालवानी. हरीश नागदेव, हरीश विधानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


सोडी एवं डा. हाथी ने मचाया धमाल

तारक मेहता उल्टा चश्मा के फैम रोशन सिंग सोडी, डॉ हाथी ने मेले में सिंधी समाज का मनोरंजन करवा कर खूब धमाल मचाया। साथ लोगों के साथ सेल्फ़ी भी खिचवाई। अलग अलग शहरो से आये सिंधी सिंधी समाज के इनफ्लुएंसर भी शामिल हुए। मेले में सिंधी व्यंजन का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया, इस सिंधी फ़ूड में लोगों ने सिंधी कड़ी चावल, सेल फुल्का, डोडो चटणी, साई भादी, कोकी जैसे अनेक सिंधी व्यंजनों का लुफ्त उठाया।