
भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। अयोध्या के मंदिर में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव शुरू हो चुका है। इससे देश-दुनिया में बसे करोड़ों रामभक्त आह्लादित हैं। जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। राम मंदिर बनने की खुशी में शनिवार को संत हिरदाराम नगर के बलिदानी हेमू कालानी स्टेडियम में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा की मौजूदगी में करीब 11 हजार रामभक्तों ने मिलकर पाठ किया। समूचा स्टेडियम भगवा रंग में रंगा नजर आया।
हेमू कालानी स्टेडियम, बैरागढ़ में 11 हजार रामभक्तों द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ https://t.co/Oa4Xubzjmn
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 20, 2024
स्टेडियम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, मंदिर प्रमुख, पुजारी एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर पवन पुत्र हनुमान की स्तुति करते हुए हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि अब रामराज्य की कल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए कई जन्मों के बाद प्राण-प्रतिष्ठा की बहुप्रतीक्षित घड़ी आ गई है।

सीएम ने कहा कि देश विभाजन से राष्ट्र खंडित हुआ। संभवतः फिर अखंड भारत की दिशा में कार्य हो सकता है। हनुमान चालीसा से भक्ति और शक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। नए भारत का निर्माण शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री डा. यादव ने भक्तों को शुभकामनाए दीं। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल व विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी संबोधित किया।

राम मंदिर निर्माण से प्रसन्न बैरागढ़वासी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकालेंगे। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। सिंधी समाज के विभिन्न संगठन, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस, हिंदू हेल्पलाइन सहित अनेक संगठन एकजुट होकर घर-घर श्री राम ध्वज लगा रहे हैं। वेदांत संत लाल साई के दरबार में बैठकों का दौर जारी है। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकी सजाई जाएगी। बग्घी पर सवार होकर नगर की परिक्रमा करते हुए रामजी सबको आशीर्वाद देंगे। संत महात्मा एवं दरबार प्रमुख भी इसमें शामिल होंगे।
हम सभी परम सौभाग्यशाली हैं। परमात्मा की कृपा से, कई जन्मों के पुण्य के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की बहु प्रतीक्षित घड़ी आ गई है। अब केवल 48 घंटे बाकी हैं।
यह भारत के सुशासन और रामराज्य के प्राकट्य का पहला चरण है : CM@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/klDYEtvxUE
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 20, 2024
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर ।
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥
राम दूत अतुलित बल धामा ।
अंजनि पुत्र पवनसुत नामा।।
सियावर रामचंद्र की जय#AyodhaRamMandir @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/0YAlyWW8Kk
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 20, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अयोध्याधाम में होने वाले भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हेमू कालानी स्टेडियम, बैरागढ़ में आयोजित 11 हजार रामभक्तों द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री @rshuklabjp, विधायक श्री @rameshwar4111… pic.twitter.com/eqEV23iqK5
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 20, 2024