• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: बैतूल का शातिर चोर गिरफ्तार, सूने मकान से सोना चोरी कर रखता था बैंक में रखता गिरवी

रातीबड़ थाना पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के साथ चोरी की पांच वारदातों का खुलासा भी किया है।

By Brijendra RishishwarEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 07:15:56 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Jun 2024 07:17:42 AM (IST)
Bhopal News: बैतूल का शातिर चोर गिरफ्तार, सूने मकान से सोना चोरी कर रखता था बैंक में रखता गिरवी
सांकेतिक चित्र

HighLights

  1. पुलिस ने फाइनेंस कंपनी और सुनार से सामान जब्त कर नहीं बनाया आरोपित
  2. 15 लाख का चोरी का माल बरामद किया गया है
  3. भोपाल की रातीबड़ पुलिस ने की कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि , भोपाल। रातीबड़ पुलिस ने करीब पांच दिन पहले बैतूल के एक शातिर चोर प्रताप मंडल को गिरफ्तार किया था, यह चाेर सूने मकानों में चोरी करने के बाद सोने को ज्‍वेलर और बैंक के पास गिरवी रखकर ठिकाने लगा देता था।

आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पांच चोरी की वारदात को राजफाश कर करीब एक कार, दो बाइक समेत करीब 15 लाख का सामान बरामद किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने और गिरवी रखने वाले ज्वेलर्स और बैंक पर कोई कार्रवाई नहीं की है।


रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक सितंबर 2023 से लेकर नवंबर 2023 तक लगातार चोरी की वारदात हो रही थी, उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही थी। आरोपिताें की तलाश के लिए पुलिस अपने स्तर पर लगी थी, तभी सूचना मिली कि इस चोरी में बैतूल का चोर प्रताप मंडल सक्रिय है और वह वारदात के समय घटनास्थल के आसपास देखा गया था। उसका ठिकाना फिलहाल भोपाल का कोलार इलाका है।

इसी दौरान उसके बंजारी स्थित किराये के मकान की जानकारी मिली और उसे हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई । पुलिस की पूछताछ में उसने पांच चोरी की वारदात कबूल की । उसके पास से एक कार , दो बाइक और 15 लाख रुपये का चोरी का सामान जब्त कर लिया गया है।

पांच साल से ठिकाना था भोपाल

पुलिस पूछताछ में निवासी ग्राम शांतिपुर थाना चौपना जिला बैतूल 26 वर्षीय प्रताप मंडल ने बताया कि वह पांच साल से भोपाल में चोरी की वारदात कर रहा है। उस पर करीब दर्जनभर से ज्यादा चोरी के अपराध दर्ज हैं। वह बैतूल से अपने साथी भूरा मंगल उर्फ राम उज्जैनवार और सागर करोसिया को बुलाकर रात के समय रैकी कर सूने मकान से चोरी करता था। इधर, पुलिस ने आरोपित के पास से सोने का एक मंगलसूत्र , सोने का रानी हार , दो सोने की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल, बच्चे की सोने की एक हाय व लॉकेट, प्लास्टिक के ऊपर चढ़ी हुई सोने की दो टूटी चूड़‍ियां , दो सोने की अंगूठियां , बच्ची की कान की बाली समेत करीब 15 लाख का चोरी का माल बरामद किया ।

सुनार और फाइनेंस कंपनी को छोड़ा

शातिर चोर प्रताप मंडल ने चोरी का सामान एक निजी फाइनेंस कंपनी और सुनार के पास गिरवी रख दिया था। बाद में जब चोर पुलिस के हाथ लगा तो पुलिस ने सुनार और फाइनेंस कंपनी के लोगों को थाने बुलवाया और पूछताछ कर छोड़ दिया था। जब पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने फाइनेंस कंपनी और सुनार के पास से चोरी का माल बरामद किया था।