
ललित नारायण कटारिया, भोपाल। मन में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो रास्ते अपने आप खुल जाते है, इन कठिन रास्तों में परेशानियां भी बेशुमार आती है, लेकिन कुछ लोग अलग मिट़टी के बने होते है जो जान हथेली पर रखकर ना केवल अपने लिए लक्ष्य तय करते हैं बल्कि हर बाधा को पार कर उसे हासिल भी करते है। ऐसे लोग ही समाज में आदर्श प्रस्तुत कर अपनी अलग पहचान बनाते है। उन्हीं चंद लोगों में शामिल है मध्य प्रदेश की शान माउंट एवरेस्ट के शिखर पर चार साल पहले तिरंगा लहराने वाली भावना डेहरिया। अब उनका लक्ष्य दुनिया के सात महाद्वीप पर विजयी पाना है। इसमें से पांच पर वे पहुंच चुकी है, शेष दो के लिए जोरदार तैयारी जारी है।
बेहद छोटे पिछड़े कस्बे में बीता बचपन
छिंदवाड़ा जिले के तामिया जैसे गांवनुमा कस्बे गांव में भावना का बचपन गुजरा, यहां पर ना नियमित बिजली और ना मनोरंजन का कोई साधन। भावना ने स्कूल की किताब में पर्वतारोही बछेंद्रीपाल के बारे में पढ़ा और उन्हीं की तरह पर्वतारोही बनने का सपना देखा। भावना बताती हैं, मैं उस समय कक्षा सातवीं पढ़ती थी। मैने जब पिता को बताया कि मैं पर्वतारोही बनना चाहती है बछेंद्रीपाल की तरह देश में नाम कमाना चाहती हूं। पिता पिता मुन्नालाल डेहरिया शिक्षक थे, उन्होंने बेटी का समर्थन किया और समझाया कि पहले अपने तमिया के छोटे-बडे पहाड़ों पर चढ़ने का प्रयास करो। भावना ने तभी तय कर लिया था कि मुझे पर्वतारोही बनना है और माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराना है। मैंने पतालाकोट की गहराई से अपना सफर शुरू किया और दुनिया की सबसे ऊंचाई एवरेस्ट पहुंचने पर ही दम लिया। भावना सॉफ्टबाल और साइकिल पोलो की भी राष्ट्रीय खिलाड़ी है।
समय पर मिलती रही सहायता, एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा
भावना बताती हैं, स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद परिवर ने आगे की बढ़ाई के लिए परिवार ने मुझे भोपाल भेजा। यहां में वीएनएस कालेज में बीपीएड करने के लिए प्रवेश ले लिया। यहीं से मैने एवरेस्ट समिट के प्रयास किया और समय-समय पर सहयोग और सहायता मिलती गई। 22 मई 2023 को उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था।
ठान लिया था अपना नाम बनाकर दिखाऊंगी
भावना ने बताया कि भोपाल में जब मैं एवरेस्ट समिट की तैयारी के लिए प्रायोजक ढ़ूंढने और परमिट के लिए के लिए प्रायोजक की तलाश में जुटी थी, तब एक समय ऐसा भी आया जब मुझे एक ओहदे वाले व्यक्ति ने मदद तो नहीं की लेकिन मुझे नीचा दिखाने का प्रयास किया, जबकि वह मेरी मदद आसानी से कर सकता था मैंने तब ही ठान लिया था की मैं कुशल पर्वतारोही बनकर खुद की अलग पहचान स्थापित की थी, इसी तरह शुरुआत में कई लोगों ने मेरी हंसी भी उड़ाई। आज देश और प्रदेश में मेरी अलग पहचान है। सात में पांच द्वीपों की ऊंची चोटी जा चुकी हूं, मेरे समाने कई चुनौतियां है इसके बाद भी मैं सातो द्वीपों को फतेह करना चाहती हूं।
24 घंटे के भीतर माउंट एल्ब्रुस के ईस्ट और वेस्ट पर फहराया तिरंगा
विगत वर्ष 15 अगस्त 2022 को जब हम सभी देशवासी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे थे और हर घर तिरंगा लहरा रहे थे तब भावना ने यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रुस वेस्ट जो समुद्र तल से 18 हजार 510 फीट ऊंचाई पर है पर हमारा भारतीय तिरंगे को फहराया और उसी 24 घंटे के भीतर इतिहास रचते हुए 18 हजार 442 फीट पर दूसरे सबसे ऊंचे शिखर माउंट एल्ब्रुस ईस्ट को भी सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की। भावनाकी इस सफलता का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कार्यक्रम "मन की बात" में किया। जिसमें भावना की यूरोप शिखर पर तिरंगे के साथ की फोटो भी प्रसारित की गयी थी। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि मां बनने के बाद उन्होंने यूरोप महाद्वीप की इन दोनों सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने के लिए अपनी 15 महीने की बेटी से काफी दिनों तक दूर रहीं जो न उनके और न उनकी बेटी के लिए आसान था पर अपने परिवार के सपोर्ट से उन्होंने ये कर दिखाया। भावना ने वर्ष 2019 में अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर माउंट किलिमंजारो के शिखर पर तिरंगा फहराया, 2020 में होली के दिन आस्ट्रेलिया महाद्वीप का माउंट कोजिअस्को के सबसे ऊंचे शिखर पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई की। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर भावना अभी तक महाद्वीपों के सबसे ऊंचे शिखरों पर समिट पूरा कर लिया है। भावना बताती हैं, मेरा अगला लक्ष्य उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी डेनाली और अंटार्कटिका का विंसन मासिफ पर चढ़ाई करना है।