Bhopal News: भोपाल एक्सप्रेस 13 घंटे और शताब्दी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से पहुंची भोपाल
Bhopal News: नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन आने वाली 12002 शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से भोपाल स्टेशन पहुंची।
By vikas verma
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Sun, 31 Dec 2023 10:33:37 AM (IST)
Updated Date: Sun, 31 Dec 2023 10:33:37 AM (IST)
HighLights
- दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 10 घंटे देरी से चल रही
- राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से सुबह नौ बजे पहुंची भोपाल
- दिल्ली से आगरा के बीच घना कोहरा पड़ने की वजह से बनी है
Bhopal News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। दिल्ली की ओर से भोपाल आने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनें शनिवार को अपने निर्धारित समय से 12 से 14 घंटे देरी से चल रही हैं। यह स्थिति दिल्ली से आगरा के बीच घना कोहरा पड़ने की वजह से बनी है। इसके चलते 22692 राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सुबह चार बजे के बजाए पांच घंटे देरी से सुबह नौ बजे भोपाल स्टेशन पहुंची। इसी तरह नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन आने वाली 12002 शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से भोपाल स्टेशन पहुंची। वहीं यह लगातार पांच दिनों से तीन से चार घंटे देरी से आ रही है। इसके अलावा 11078 झेलम एक्सप्रेस ने भी कई घंटे से अधिक यात्रियों को इंतजार करवाया।
दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 10 घंटे देरी से चल रही
12156 भोपाल एक्सप्रेस 13 घंटे 40 मिनट देरी से भोपाल स्टेशन पहुंची।
20806 एपी एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से भोपाल स्टेशन पहुंची।
12724 तेलांगना एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से भोपाल स्टेशन पहुंची।
12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस 12 घंटे 30 मिनट देरी से भोपाल पहुंची।
12626 केरला एक्सप्रेस 17 घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन को भोपाल स्टेशन पर सुबह 5.20 बजे पहुंचना था।