Bhopal News: भोपाल एक्सप्रेस 10 घंटे और शताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से चल रही
Bhopal News: राजधानी एक्सप्रेस छह घंटे देरी से सुबह चार बजे के बजाए सुबह नौ बजे पहुंची भोपाल।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Sat, 30 Dec 2023 02:06:12 PM (IST)
Updated Date: Sat, 30 Dec 2023 02:06:12 PM (IST)
HighLights
- चार बजे के बाद आएगी दिल्ली शताब्दी
- दिल्ली जाने वाले रैक में भी होगी दो घंटे से अधिक की देरी
- भोपाल एक्सप्रेस को ही होगी देरी
Bhopal News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। दिल्ली की ओर से भोपाल आने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनें शनिवार को अपने निर्धारित समय से 12 से 14 घंटे देरी से चल रही हैं। यह स्थिति दिल्ली से आगरा के बीच घना कोहरा पड़ने की वजह से बनी है। इसके चलते 22692 राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सुबह चार बजे के बजाए छह घंटे देरी से सुबह नौ बजे भोपाल स्टेशन पहुंची। इसी तरह नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन आने वाली 12002 शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से चल रही है, वहीं यह लगातार पांच दिनों से तीन से चार घंटे देरी से आ रही है। इसके अलावा 11078 झेलम एक्सप्रेस ने भी 10 घंटे से अधिक यात्रियों को इंतजार करवाया।
दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 10 घंटे देरी से चल रही
20806 एपी एक्सप्रेस दस घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन को भोपाल स्टेशन पर सुबह 4.35 बजे पहुंचना था।
12156 भोपाल एक्सप्रेस दस घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन को भोपाल स्टेशन पर सुबह 5.40 बजे पहुंचना था।
12626 केरला एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन को भोपाल स्टेशन पर सुबह 5.20 बजे पहुंचना था।
12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन को भोपाल स्टेशन पर सुबह 6.45 बजे पहुंचना था।
12724 तेलांगना एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से भोपाल स्टेशन पहुंची।