• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: प्रदेश में वाटर स्पोर्ट को मिलेगा प्रोत्साहन, जल गंगा संवर्धन अभियान में 5 करोड़ 50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत गुरुवार को प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में जल सम्मेलन का आयोजन। सीएम मोहन यादव ने भोपाल में जलक्रीड़ा केंद्र पहुंचकर छ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 11:50:14 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Jun 2024 04:29:20 PM (IST)
Bhopal News: प्रदेश में वाटर स्पोर्ट को मिलेगा प्रोत्साहन, जल गंगा संवर्धन अभियान में 5 करोड़ 50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

भोपाल। प्रदेश में जल संरक्षण के लिए विशेष तौर पर 'जल गंगा संरक्षण अभियान' चलाया जा रहा है। गुरुवार को इस अभियान के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भोपाल में छोटे तालाब पर स्थित जलक्रीड़ा केंद्र पहुंचे और श्रमदान करते हुए आमजन को इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने तालाब के तट पर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता में योगदान दिया।

इंदौर ने जैसे 1 दिन में 51 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया है, वैसे ही हमने प्रदेश के लिए साढ़े 5 करोड़ पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया है...#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/2i3wxbEUOf

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) June 6, 2024

जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से केवल नदियों नहीं, तालाबों के संरक्षण के लिए भी हम सब प्रयास करेंगे।#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/CIuiFp9oEt

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) June 6, 2024

इस दौरान उनके साथ उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, भोपाल के नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय समेत अनेक नेता व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


LIVE: भोपाल में आयोजित 'जल गंगा संवर्धन अभियान' में सहभागिता https://t.co/of6l2eEvui

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) June 6, 2024

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि मध्य प्रदेश में 29 के 29 कमल खिले हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ेगी।

#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश में 29 के 29 कमल खिले हैं...मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ेगी..." pic.twitter.com/YDoShA31uA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2024

जलक्रीड़ा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल सबको अपने में समाहित करने वाली संस्कृति का शहर है। गत साठ-सत्तर वर्ष में देश के विभिन्न भागों से यहां आये लोगों ने भोपाल को राजधानी का स्वरूप दिया और विभिन्न भागों से आई धाराएं यहां समाहित हुईं। उन्होंने भोपाल में छोटे तालाब की साफ-सफाई के लिए नगर निगम भोपाल द्वारा जन-भागीदारी से चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। भोपाल के साथ-साथ इंदौर और उज्जैन में भी वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अगले ओलिंपिक में पदक लाना हमारा लक्ष्य होगा।

जल संरक्षण के साथ पौधारोपण को भी बढ़ावा

मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि 5 जून से प्रदेश में आरंभ जल गंगा संवर्धन अभियान में जल-स्रोतों के संरक्षण और साफ-सफाई के साथ-साथ इन स्थानों पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाए। प्रदेश में अभियान अवधि में 5 करोड़ 50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। संपूर्ण प्रदेश में जन भागीदारी से पौधे लगाए जाएंगे। जल-गंगा संवर्धन अभियान, गंगा दशमी के बाद भी जारी रहेगा, सभी स्थानीय निकाय अपने-अपने स्तर पर अभियान संबंधी गतिविधियां संचालित करेंगे। हरियाली अमावस्या के बाद सघन रूप से पौधरोपण की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

मध्यप्रदेश देश की नदियों का केंद्र बिंदु

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नदी, पर्वत और पृथ्वी में जीवन माना गया है। मध्यप्रदेश देश की नदियों का केंद्र बिंदु है। यहां से सभी दिशाओं में बहने वाली नदियों की उत्पत्ति होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के नदी जोड़ो अभियान की संकल्पना को मूर्तरूप देते हुए केन-बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर राज्य सरकार को 45 हजार करोड़ तथा उत्तरप्रदेश सरकार को 45 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराये हैं। इस परियोजना से शूरवीरों की धरती बुंदेलखंड को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और वहां जीवन सरल होगा। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रदेशवासी उनके आभारी हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में नदियों, तालाबों समेत तमाम जल संरचनाओं के संरक्षण-संवर्धन के उद्देश्य से बुधवार को सीएम मोहन यादव ने बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेड़ा से जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया था। यह अभियान 16 जून तक चलेगा।

जल बचाइए,

जीवन बचेगा।

किसी ने क्या खूब कहा है कि जब तक जल सुरक्षित है, तब तक कल सुरक्षित है। हम सभी जल का महत्व समझते हैं, अतः भावी पीढ़ियों के बेहतर कल के लिए हम सब जल का सदुपयोग करें। जल बचाएँ।

आज भोपाल में आयोजित 'जल गंगा संवर्धन अभियान' कार्यक्रम में सहभागिता की और उपस्थित… pic.twitter.com/0G2QNUVg3n

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) June 6, 2024

आओ आज करें,

अपने कल को सुरक्षित..

आज भोपाल में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में सहभागिता की। 5 जून से 16 जून तक चलने वाले इस अभियान के ध्येय प्राप्ति के लिए हम सभी संकल्पित हैं।

कार्यक्रम में माननीय नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री @KailashOnline… pic.twitter.com/7GughBcckO

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) June 6, 2024