• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: हिडनबर्ग-अडानी प्रकरण को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेसियों ने न्यू मार्केट जीटीबी काम्प्लेक्स के सामने किया विरोध प्रदर्शन। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमन के इस्‍तीफे की मांग।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Mon, 06 Feb 2023 02:48:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Feb 2023 02:48:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhopal News: हिडनबर्ग-अडानी प्रकरण को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महंगाई को लेकर प्रदर्शन निरंतर जारी है। कभी दूध के बढ़ते दाम तो कभी बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार को घेर रही है। अब कांग्रेसियों ने शार्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उद्योगपति गौतम अडानी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। गौतम अडानी प्रकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने न्यू मार्केट जीटीबी काम्प्लेक्स के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रकरण के बहाने कांग्रेसियों ने मोदी सरकार को घेरा और 'अडानी पर मोदी सरकार मेहरबान', वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमन इस्‍तीफा दो की तख्‍तियां हवा में लहराते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने कहा केंद्र सरकार दो बड़े उद्योगपतियों की सरकार हैं। उन्हें बैंकों से असानी से करोड़ों का ऋण मिल जाता है। बड़े उद्योगपतियों को ऋण पर छूट दे दी जाती है। वहीं छोटे-छोटे धंधे व व्यवसाय करने वालों को केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत बैंक ऋण आसानी से नहीं देते हैं। केंद्र सरकार गौतम अडानी पर कार्रवाई करे। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए अडानी प्रकरण की जांच संयुक्‍त संसदीय समिति से कराने, केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमन के इस्तीफे और आम जनता के पैसे लौटने की मांग भी की। इस मौके पर कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पार्टी के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार पटेल, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।


मंहगाई को लेकर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का हल्ला-बोल प्रदर्शन

सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई के निर्देश पर सेवादल यंग ब्रिगेड भोपाल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के सामने मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी के साथ विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिलीप तिवारी ने कहा कि सरकार मंहगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश नही लगा पा रही, युवा बेरोजगारी से परेशान है, वहीं सेवादल युवा बिग्रेड ने सरकार पर कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान करने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जेपी धनोपिया, यंग ब्रिगेड के कार्यकारी अध्यक्ष गजानन्‍द तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।