• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: केरवा लाइन के बार-बार लीकेज होने के कारण महीने भर से पानी के लिए परेशान कोलारवासी

इस संबंध नगर निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग का कहना है कि लीकेज और बिजली के शाटडाउन के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में पान...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Sat, 01 Jun 2024 09:18:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Jun 2024 09:18:00 PM (IST)
Bhopal News: केरवा लाइन के बार-बार लीकेज होने के कारण महीने भर से पानी के लिए परेशान कोलारवासी

HighLights

  1. जेके टाउन, सर्वधर्म बी व सी सेक्टर और दानिशकुंज नहीं हो रही नियमित सप्लाई
  2. भीषण गर्मी के कारण पानी की खपत बढ़ने लगी है।
  3. इस कारण पानी भी अधिक लग रहा है

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। कोलार उपनगर की पांच लाख आबादी की प्यास बुझाने वाली केरवा पाइप लाइन के बार-बार लीकेज होने के कारण कोलारवासी पिछले एक महीने से परेशान हैं।

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि सर्वधर्म सी सेक्टर के पास कुछ दिनों पहले पाइप लाइन में लीकेज हुआ था। इसके चलते दो-तीन दिन पानी की सप्लाई नहीं हुई। वहीं इसके पहले भी कई बार पाइप लाइन सिक्स लेन निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हुई, तब भी पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। चूंकि बीते कुछ दिनों से शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण पानी की खपत बढ़ गई है। इस कारण पानी भी अधिक लग रहा है।

ऐसे में पानी की सप्लाई के बार-बार प्रभावित होने के कारण लोगों को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। रहवासी बताते हैं कि सिक्स लेन निर्माण के कारण सर्वधर्म कालोनी में पानी के टैंकर तक आने से कतरा रहे हैं। इससे मुश्किलें और बढ़ गई है। कोलार के जेके टाउन, सर्वधर्म बी सेक्टर, सर्वधर्म सी सेक्टर,दानिश कुंज के रहवासी पानी को लेकर परेशान हैं । उधर इस संबंध नगर निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग का कहना है कि लीकेज और बिजली के शाटडाउन के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में पानी की कमी नहीं होने दी। वहां पर टैंकरों से पानी पहुंचाया गया है।