यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhopal News: भोपाल-प्रयागराज उड़ान में आई तकनीकी खराबी, साढ़े चार घंटे बाद हुई टेकआफ
प्रयागराज जा रहे कुछ यात्रियों को वाया दिल्ली रवाना किया गया। कुछ यात्रियों ने रिफंड ले लिया।भोपाल से 65 यात्री इसमें सफर करने वाले थे।
Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 04:01:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Jun 2024 09:05:20 AM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर भोपाल से प्रयागराज जा रही इंडिगो की उड़ान में शनिवार को टेकआफ होते समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान समय पर टेकआफ नहीं हो सकी। यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रायपुर उड़ान भी साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। प्रयागराज उड़ान हैदराबाद से भोपाल आने के बाद प्रयागराज रवाना होती है। शनिवार को हैदराबाद से तो समय पर विमान आ गया लेकिन यही उड़ान जब प्रयागराज जा रही थी तो इसमें तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान संख्या 6-ई 7926 की खराबी को तत्काल ठीक नहीं किया जा सका। प्रयागराज जा रहे कुछ यात्रियों को वाया दिल्ली रवाना किया गया। कुछ यात्रियों ने रिफंड ले लिया। उड़ान में कुल 65 यात्री प्रयागराज जाने वाले थे।
खराबी ठीक होने के बाद टेकआफ
इंडिगो के इंजीनियरों ने दोपहर को विमान की खराबी ठीक कर ली। उड़ान निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे विलंब से दोपहर ढाई बजे प्रयागराज के लिए टेकआफ हुई। करीब 50 यात्री इस उड़ान से रवाना हुए। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार तकनीकी कारणों से उड़ान समय पर टेकआफ नहीं हो सकी थी।
इधर, रायपुर से भोपाल आने वाली उड़ान संख्या 6-ई 7371 भी मौसम की खराबी के कारण निर्धारित समय शाम 5.10 बजे के बजाय रात्रि 8.45 राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उल्लेखनीय है कि गर्मी एवं मौसम की खराबी के कारण इस माह कई बार उड़ानें लेट हुई हैं।