• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: पहली बार भोपाल से एक दिन में पांच हजार से अधिक यात्रियों ने किया हवाई सफर

मध्यम वर्ग का भी हवाई सफर की ओर बढ़ा रुझान। इससे पहले अप्रैल माह में एक दिन में चार हजार 800 यात्रियों ने किया था सफर।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 21 May 2024 10:36:14 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 10:48:10 AM (IST)
Bhopal News: पहली बार भोपाल से एक दिन में पांच हजार से अधिक यात्रियों ने किया हवाई सफर

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एक समय था जब केवल उच्च वर्ग ही हवाई सफर करता था। अब मध्यम वर्ग भी विमान से यात्रा करने लगा है। ग्रीष्मकाल में देश के विभिन्न हिस्सों तक आने-जाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राजा भोज एयरपोर्ट से रविवार को पहली बार एक दिन में पांच हजार यात्रियों ने सफर किया।

इसलिए बढ़े यात्री

कोराना काल से पहले कम यात्री संख्या के कारण भोपाल से उड़ानें शुरू होने के कुछ दिन बाद ही बंद होने लगी थीं। अब यह बीते दिनों की बात हो गई है। इस बार समर शेड्यूल में भोपाल से बेंगलुरु एवं अहमदाबाद तक अतिरिक्त उड़ान शुरू हुई। लंबे समय बाद लखनऊ रूट पर डायरेक्ट उड़ान प्रारंभ हुई है। इसका असर यात्री संख्या पर नजर आ रहा है। रविवार को भोपाल से पहली बार पांच हजार 48 यात्रियों ने सफर किया। इसके पहले अप्रैल माह में एक दिन में सर्वाधिक यात्री संख्या का आंकड़ा चार हजार 800 था।


100 प्रतिशत तक पैसेंजर लोड

पांच साल पहले तक एयरलाइंस कंपनियां कम पैसेंजर लोड के कारण उड़ानें बंद कर रही थीं। स्पाइस जेट एवं फ्लायबिग ने इसी कारण अपना बेस स्टेशन बंद कर दिया। अब हालत इसके विपरीत हैं। इन दिनों उड़ानों को 80 से 100 प्रतिशत तक पैसेंजर लोड मिल रहा है। यही कारण है कि कम उड़ानों के बावजूद यात्री संख्या बढ़ रही है।

यात्रियों की दैनिक संख्या एक नजर में

दिनांक -- यात्री संख्या

17 मई -- 4,741

18 मई -- 4,774

19 मई -- 5,048

हवाई सफर में रुचि बढ़ी है

पिछले कुछ समय से समाज का हर वर्ग विमान से यात्रा कर रहा है। इस कारण यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। देशभर में पैसेंजर ग्रोथ रेट बढ़ा है। अच्छा पैसेंजर लोड होने के कारण ही नई उड़ानें प्रारंभ होने की संभावना भी है।

-रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर