Bhopal News: हजरत निजामुद्दीन से रविवार रात तय समय से एक मिनट पहले रात 10.09 बजे पहुंची
Bhopal News: हजरत निजामुद्दीन जाने के लिए रात रविवार 11 बजे तक 522 यात्रियों ने कराई थी बुकिंग
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 03 Apr 2023 07:46:00 AM (IST)
Updated Date: Mon, 03 Apr 2023 07:46:57 AM (IST)

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को तय समय रात 10.10 बजे से एक मिनट पहले 10.09 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंची। इसमें कुल क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक यात्रा सवार थे। यह ट्रेन की नियमित सेवा का पहला दिन था। यह ट्रेन दोपहर में 2.40 बजे हजरत निजामुद्दीन से चली थी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन की नियमित सेवा सोमवार से शुरू होगी। इनमें यात्रा करने के लिए रविवार रात 11 बजे तक 483 यात्रियों ने चेयरकार व 39 यात्रियों ने एक्जीक्यूटिव श्रेणी में बुकिंग कराई थी। यह ट्रेन दोपहर में 1.10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। आगरा से ग्वालियर के बीच आठ मिनट लेट हुई वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति रेलवे स्टेशन आते समय रविवार को आगरा कैंट से ग्वालियर के बीच करीब आठ मिनट लेट हो गई थी, हालांकि बाद में ट्रेन समय पर पहुंची। 130 किमी की गति से चली वैसे तो ट्रेन की गति सीमा 91 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है लेकिन रविवार को ग्वालियर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच उक्त ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। हालांकि यह गति सभी रेलखंडों पर एक जैसी नहीं थी। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि शुरू दिन तो उक्त ट्रेन पलवल से दिल्ली के बीच कुछ रेलखंडों में 160 किलोमीटर की गति से चली है।