• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोपाल में शादी के 30 साल बाद पत्नी ने लगाया दहेज मांगने का केस, पति ने जहर खाकर दे दी जान

भोपाल में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया, जिसके बाद पति ने जहर खाकर आत्महत्...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 03 Feb 2025 01:48:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Feb 2025 04:25:25 PM (IST)
भोपाल में शादी के 30 साल बाद पत्नी ने लगाया दहेज मांगने का केस, पति ने जहर खाकर दे दी जान
पत्नी ने पति पर लगाया था दहेज प्रताड़ना का केस, जब पति जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ तो पत्नी फिर से उसकी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई थी। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पत्नी ने 30 साल बाद दर्ज करवाया दहेज प्रताड़ना का केस।
  2. पति ने जहर खाकर दी जान, पुलिस ने मर्ग कायम किया।
  3. पत्नी ने कहा केस वापस लेने का दबाव बना रहा है पति।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शादी के 30 साल बाद एक पत्नी अपने पति के खिलाफ थाने पहुंची तो दुखी पति ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। अवधपुरी में रहने वाली पत्नी ने 26 जनवरी को महिला थाने में पति के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था।

चार दिन तक सदमे में रहने के बाद पति ने शुक्रवार को जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसका बेटा अस्पताल लेकर पहुंचा। कुछ देर इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। अवधपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू की है।


दंपती की बेटी की शादी हो चुकी है

अवधपुरी थाना प्रभारी के अनुसार 52 वर्षीय राजीव गिरि मूलत: रायसेन जिले के बरेली के रहने वाले थे। वर्तमान में वह सौम्य स्टेट कॉलोनी में रहते थे। वह पूर्व में सिविल ठेकेदार थे, फिलहाल खेती करते थे। करीब 30 साल पहले राजीव की जानकी गिरि से शादी हुई थी।

naidunia_image

उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अविवाहित है और प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिसके बाद जानकी ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से की थी, जिस पर प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया था।

पत्नी ने पुलिस से कहा केस खत्म करने का दबाव बना रहा है पति

शुक्रवार को राजीव गिरि के जहर खाने के बाद उनका बेटा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। जबकि उनकी पत्नी जानकी पति की खैर मनाने की बजाए थाने पहुंच गई।

पति वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा था, जबकि पत्नी पुलिस से कह रही थी कि उसका पति केस वापस लेने का दबाव बना रहा है, उस पर कार्रवाई की जाए। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और फिर कुछ देर बाद राजीव गिरि ने दम तोड़ दिया।