• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के फूड स्टाल पर बिरयानी में मिला कीड़ा

एक युवक ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में फूड कोर्ट स्थित अवध फूड्स से बिरयानी खरीदी थी। मामला सामने आने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने फूड स्टाल ...और पढ़ें

By vikas vermaEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 08:58:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Jun 2024 08:58:47 AM (IST)
Bhopal News: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के फूड स्टाल पर बिरयानी में मिला कीड़ा
बिरयानी में निकला कीड़ा।

HighLights

  1. ग्राहक द्वारा शिकायत करने के बावजूद फूड स्टाल संचालक ने मानने से किया इंकार।
  2. ग्राहक को बिरयानी के पूरे दाम भी चुकाने पड़े।
  3. स्टेशन पर फूड स्टाल संचालक लोगों के स्वास्थ्य के साथ कर रहे खिलवाड़।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है, जहां यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं मुहैया कराने का दावा किया जाता है। लेकिन हकीकत इससे उलट है। सोमवार रात एक यात्री ने इस स्टेशन के फूड कोर्ट से बिरयानी खरीदी, जिसमें उसे कीड़ा नजर आया।

बिरयानी खरीदने वाले युवक ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे में हडकंप मच गया। मंगलवार को आरएलडीए के अधिकारियों ने स्टाल का संयुक्त निरीक्षण किया। साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर स्टाल संचालक पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।


पिछले कुछ दिनों से रेलवे में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें खाद्य पदार्थ घटिया गुणवत्ता के पाए गए। कहीं रेल यात्री के भोजन में कीड़े मिले तो कहीं खाना ही खराब मिला। इन घटनाओं के सामने आने के बाद यात्रियों की नाराजगी सामने आ रही है, वहीं रेलवे बचाव की मुद्रा में है और खान-पान स्टाल की विशेष जांच कराई जा रही है। इसके बावजूद इस तरह की घटना का दोहराव सामने आ गया।

यात्री ने यहां से खरीदी थी बिरयानी

जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार नाम का युवक सोमवार रात करीब 11 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में फूड कोर्ट स्थित अवध फूड्स में बिरयानी खाने पहुंचा। यहां परोसी गई बिरयानी में उन्हें कीड़ा दिखाई दिया। जब उन्होंने फूड स्टाल संचालक से इसकी शिकायत की तो उसने मानने से इंकार कर दिया। इस बिरयानी के लिए उन्होंने 230 रुपये का भुगतान भी किया। जितेंद्र की शिकायत सामने आने के बाद रेलवे सक्रिय हुआ।

अधिकारी करते हैं निरीक्षण

भोपाल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर खानपान की शिकायतें लगातार आ रही है। अधिकारी भी समय-समय पर स्टेशन का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बावजूद वेंडर स्टाल पर न तो साफ-सफाई रख रहे हैं। इसके अलावा खुले में खाने के पैकेट रखे रहते हैं।

इनका कहना है

जानकारी मिलने के बाद स्टाल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। स्टाल में साफ-सफाई की कमी पाई गई है। स्टाल संचालक पर जुर्माना लगाया गया है।

- मयूर जैन, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आरएलडीए