• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: कालिदास राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आज शुभारंभ, देशभर के 250 ज्योतिषी होंगे शामिल

संस्कृति के अनुरूप ज्योतिष सम्मेलन में सभी ज्योतिषी सांस्कृतिक परिधान में ही प्रवेश करेंगे। इस सम्मेलन में विचार-विमर्श का विषय विकसित भारत को विश्वगुरु बनाने में ज्योतिष की भूमिका विषय रखा गया है। सम्मेलन में रमल विद्या, भृगु संहिता, लाल किताब, मोबाइल नंबर ज्योतिष के विशेषज्ञ यहां पर अपने विचार रखने के साथ शोध पत्र पढ़ेंगे।

By Brajendra vermaEdited By: Brajendra verma
Publish Date: Fri, 12 Jul 2024 07:23:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jul 2024 08:21:06 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhopal News: कालिदास राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आज शुभारंभ, देशभर के 250 ज्योतिषी होंगे शामिल
सम्मेलन में ज्योतिषी गणनाओं पर होगा चिंतन (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. मैपकास्ट संस्थान के सभागार में दो दिन चलेगा ज्योतिष सम्मेलन।
  2. सम्मेलन में 40 से अधिक महिला ज्योतिषी भी शामिल होंगी।
  3. सम्मेलन के दौरान 50 से अधिक ज्योतिषी शोध पत्र पढ़ेंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल एवं कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन द्वारा पांचवां कालिदास राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन राजधानी में शनिवार से शुरू होगा।

देशभर के ज्योतिषाचार्य होंगे शामिल

यह दो दिवसीय आयोजन सुबह 10 बजे से नेहरू नगर स्थित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) के सभागार में होगा। इसमें देशभर के ज्योतिषाचार्य व विद्वान जुटेंगे। इस सम्मेलन में भोपाल के पंडितों और ज्योतिषियों के अलावा पूरे देश से लगभग 250 अलग-अलग विधाओं के ज्योतिष विषय विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हैं। इसमें 40 से अधिक महिला ज्योतिषी भी शामिल होंगी।

इन विषयों पर होगा चिंतन

इस सम्मेलन में विचार-विमर्श का विषय विकसित भारत को विश्वगुरु बनाने में ज्योतिष की भूमिका विषय रखा गया है। सम्मेलन में रमल विद्या, भृगु संहिता, लाल किताब, मोबाइल नंबर ज्योतिष के विशेषज्ञ यहां पर अपने विचार रखने के साथ शोध पत्र पढ़ेंगे। शोध पत्र पढ़ने के लिए 50 से अधिक ज्योतिषियों ने अपना पंजीयन कराया है। संस्कृति के अनुरूप ज्योतिष सम्मेलन में सभी ज्योतिषी सांस्कृतिक परिधान में ही प्रवेश करेंगे।


सम्मेलन में विशेष रूप से महामंडलेश्वर स्वामी श्रीअवधूत बाबा अरुण गिरि जी महाराज शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सहित मंत्रियों व विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।

ज्योतिष मठ संस्थान के अध्यक्ष पंडित विनोद गौतम ने बताया कि यह शहर में पांचवां ज्योतिष सम्मेलन है। इसका उद्देश्य ज्योतिष की खो रही विधाओं को फिर से स्थापित करना है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।