
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। अरेरा हिल्स इलाके में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने उसे बहला-फुसला कर तीन माह तक जबरन दुष्कर्म किया। अभी आरोपित की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शिकायत के बाद मामले में एफआइआर दर्ज
जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक अरेरा हिल्स इलाके में रहने वाली नाबालिग छात्रा को आरोपित शहिद खान बहलाफुसलाकर ले गया था। आरोपित ने इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था नाबालिग को
पुलिस के अनुसार आरोपित जुलाई 23 में उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। अक्टूबर 2023 तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
अभी नहीं हुई आरोपित की गिरफ्तारी
पीड़िता ने मामले में शिकायत की तो आरोपित के खिलाफ मामले में दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज की है। मामले में पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर छिपाकर रखा गया है। फिलहाल आरोपित अभी गिरफ्तार नहीं हो पाया है।