
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मिसरोद में एक 17 वर्षीय दसवीं की छात्रा के साथ उसके नजदीकी रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपित उसकी मां के जेवरात भी हड़प गया। पुलिस ने शिकायत के बाद उस पर केस दर्ज किया है।अप्रैल 2023 का यह मामला है।
मिसरोद पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने पिछले साल वह अपनी मां की तबियत खराब होने के कारण नसरुल्लागंज स्थित गांव में रहने वाले अपने ताऊ के घर गई थी। जहां पर उसकी जान-पहचान दूर के 20 वर्षीय रिश्तेदार से हुई थी।
बताया जाता है कि जब नाबालिग की मां दवा खाकर सो रही थी तब इसी बात का फायदा उठाकर आरोपित ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह करीब पांच-छह बार पीड़िता के घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म कर चुका था।
बाद में नाबालिग से रुपये की जरूरत कहकर जेवर ले गया और वापस नहीं कर रहा था, जब स्वजनों ने नाबालिग से पूछताछ की दुष्कर्म की घटना सामने आ गई और मामले में एफआइआर दर्ज कराई गई।