
Bhopal News:भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। पैसे से सुख मिलता है, लेकिन पैसा भौतिक सुख नहीं देता है। भोपाल चेंबर आफ कामर्स के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी व सदस्य ईश्वर का साक्षी मानकर निष्ठा व जिम्मेदारी से काम करें। साल में 365 दिन काम करें। अपनी जिम्मेदारी को याद रखें। जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं। यह बात राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रविवार को न्यूमार्केट समन्वय भवन में आयोजित भोपाल चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के वार्षिक साधारण सभा, शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह कही। वहीं कार्यक्रम में मौजूद रहीं भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि नेताओं को सुभाष चंद्र बोस जैसी नेतागिरी करनी चाहिए। जनता को हर हाल में उनका हक मिलना चाहिए। किसी के अधिकारों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कामर्स में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने। महिला शाखा का गठन करन पर पदाधिकारियों की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि भोपाल से सूरत के लिए परिवहन की अच्छी सेवा नहीं है। इससे व्यापारी परेशान होते हैं। इसे लेकर रेलवे की स्थाई समिति के समक्ष रखा है। भोपाल के सूरत के लिए सीधी ट्रेन जल्द शुरू कराई जाएगी। इससे व्यापारियों को दिक्कत दूर होगी। आत्मनिर्भर भारत जो प्रधानमंत्री का संकल्प है उसे बढ़ावा देने के लिए व्यापारी सहयोग दें। विश्व स्तर पर भारत आत्मनिर्भर राष्ट्र बन सकें। कार्यक्रम में चेंबर के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने कहा कि व्यापार, व्यवासाय एवं उद्योग जगत में स्वर्णिम बनाएंगे। समारोह में सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए संदीप गोधा और अजय गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में चेम्बर के सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली कि प्रदेश सरकार के साथ कदम ताल मिलाते हुए व्यापारियों के उत्थान और व्यापार प्रगति में कार्य करेंगे। इस मौके पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा, चेंबर के उपाध्यक्ष सुनील जैन 501, आकाश गोयल, अरविन्द्र जैन सुपारी, प्रवक्ता अजय देवनानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Koo App
Koo Appराज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स भोपाल के नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों से कहा है कि पद का दायित्व निभाने के लिए जो शपथ ली है उसे 365 दिन याद रखें। उसी के अनुसार आचरण करना उनकी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि धन से भौतिक सुख ही मिलता है। #JansamparkMP- Jansampark MP (@JansamparkMP) 28 Mar 2022